Redmi 13 4G की फुल डिटेल लॉन्च से पहले आई सामने, सस्ते प्राइस में जल्द हो सकती है एंट्री

Join Us icon
Redmi 13 4G price colors specs storage revealed before launch know full details
Highlights

  • Redmi 13 4G सस्ती कीमत जल्द एंट्री ले सकता है।
  • इसमें हेलियो जी91 अल्ट्रा एसओसी मिलने की उम्मीद है।
  • यह 108MP डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस हो सकता है।

रेडमी आने वाले कुछ दिनों में अपना नया Redmi 13 4G स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। जिसे भारत सहित ग्लोबल मार्केट में सस्ती कीमत पर एंट्री मिल सकती है। बता दें कि दो दिन पहले 91मोबाइल्स द्वारा डिवाइस की डिटेल सामने आई थी। वहीं, अब इसके अन्य कलर ऑप्शन और प्रमुख हार्डवेयर स्पेक्स से जुड़ी जानकारी पता चल गई है। यह लीक भी पहले की तरह टिपस्टर सुधांशु अंभोरे के जरिए शेयर किया गया है। आइए, आगे रेडमी 13 4जी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Redmi 13 4G कलर ऑप्शन और कीमत (संभावित)

  • इससे पहले लीक रेंडर के माध्यम से Redmi 13 4G को ब्लू और ब्लैक जैसे दो कलर में देखा गया था।
  • ताजा अपडेट में डिवाइस दो और कलर विकल्पों में सामने आया है। जिसमें येलो और पिंक शामिल है।
  • उम्मीद है कि लॉन्च के वक्त Redmi 13 4G ब्लू, पिंक, येलो और ब्लैक जैसे चार ऑप्शन में आ सकता है।
  • जैसा कि पहले बताया गया था Redmi 13 4G दो स्टोरेज वैरियंट में पेश हो सकता है।
  • मोबाइल के बेस मॉडल 6GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत EUR 199 यानी लगभग 18,000 रुपये हो सकती है।
  • टॉप मॉडल 8GB रैम + 256GB स्टोरेज EUR 229 यानी करीब 21,000 रुपये का रखा जा सकता है।

Redmi 13 4G के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • डिस्प्ले: Redmi 13 4G में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.79-इंच FHD+ LCD पैनल दिया जा सकता है।
  • प्रोसेसर: लीक के अनुसार डिवाइस में मीडियाटेक हेलियो जी91 अल्ट्रा एसओसी की सुविधा दी जा सकती है। इसके साथ माली-जी52 एमसी2 जीपीयू मिल सकता है।
  • स्टोरेज: मोबाइल में 6GB, 8GB रैम और 128GB, 256GB स्टोरेज मिलने की बात सामने आई है। स्टोरेज को  माइक्रोएसडी कार्ड से 1TB तक बढ़ाने की सुविधा भी मिल सकती है।
  • बैटरी: स्मार्टफोन को पावर देने वाली 5,030mAh की बैटरी लगाई जा सकती है। चार्जिंग के लिए 33W तकनीक हो सकती है।
  • कैमरा: टिपस्टर का कहना है कि Redmi 13 4G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। यह रेंडर में भी देखा गया है। जिसमें 108MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी लेंस लगाया जा सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP कैमरा दिया जा सकता है।
  • ओएस: यह नया और सस्ता रेडमी फोन एंड्रॉइड 14 आधारित हाइपरओएस पर काम कर सकता है।
  • अन्य: Redmi 13 4G में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, ब्लूटूथ 5.0, वाईफाई 5 गीगाहर्ट्ज और पानी और धूल से बचाव वाली IP53 रेटिंग दी जा सकती है।


Xiaomi Redmi 13C Price
Rs. 7,699
Go To Store
See All Prices

Best Competitors

See All Competitors

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here