Xiaomi का झटका: Redmi 15 5G और Redmi 15C 5G की कीमतें 1500 रुपये तक बढ़ीं

Join Us icon

Xiaomi ने भारत में अपने कुछ बजट 5G स्मार्टफोंस की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार Redmi 15 5G और Redmi 15C 5G के अलग-अलग वेरिएंट्स की कीमत बढ़ा दी गई है। यह नई कीमतें 9 मार्च 2026 से लागू हो गई हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

कंपनी द्वारा जारी की गई जानकारी के मुताबिक Redmi 15 5G के सभी स्टोरेज वेरिएंट्स महंगे हुए हैं। इस फोन के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वैरियंट की पुरानी कीमत 15,999 रुपये थी, जिसमें 500 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद नई कीमत 16,499 रुपये हो गई है। वहीं, 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वैरियंट पहले 16,999 रुपये में उपलब्ध था, लेकिन अब इसमें 1,000 रुपये का इजाफा हुआ है, जिसके बाद इसकी नई कीमत 17,999 रुपये हो गई है। इसी तरह 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 18,499 रुपये से बढ़ाकर 19,499 रुपये कर दी गई है।

redmi-15c-5g-launched-price-specs-europe
Redmi 15C

यदि Redmi 15C 5G की बात करें तो इसके 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत पहले 12,499 रुपये थी, जिसमें 1,500 रुपये का इजाफा किया गया है। इसके बाद इस मॉडल की नई कीमत 13,999 रुपये हो गई है। वहीं, 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 13,999 रुपये से बढ़कर 15,499 रुपये कर दी गई है। इसके अलावा 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 15,499 रुपये से बढ़ाकर 16,999 रुपये की गई है।

कंपनी की ओर से कीमत बढ़ाने की कोई आधिकारिक वजह नहीं बताई गई है, लेकिन आमतौर पर स्मार्टफोन कंपनियां कई कारणों से अपने डिवाइस की कीमतों में बदलाव करती आई हैं। इनमें सप्लाई चेन की लागत में बढ़ोतरी, हार्डवेयर कंपोनेंट्स की कीमतों में बदलाव या बाजार की कंडीशन जैसे कारण शामिल हो सकते हैं। इसी तरह पहले भी कई ब्रांड अपने फोंस के प्राइस में बढ़ोतरी कर चुके हैं।

Xiaomi ने अपने दो लोकप्रिय बजट 5G स्मार्टफोंस की कीमतों में 500 रुपये से लेकर 1,500 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है। ऐसे में जो ग्राहक इन फोंस को खरीदने की योजना बना रहे थे, उन्हें अब इन डिवाइस के लिए पहले से ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है। वहीं, देखना होगा कि आने वाले दिनों में इनकी कीमत में कमी आती है या नहीं। ऐसे ही अपडेट के लिए 91मोबाइल्स पढ़ते रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here