Redmi 15A और Redmi 15C 5G हुए महंगे, 1500 रुपये तक बढ़ी कीमतें

Xiaomi की सब ब्रांड Redmi ने भारतीय बाजार में अपने बजट 5G स्मार्टफोंस Redmi 15A 5G और Redmi 15C 5G की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी की तरफ से जारी नई प्राइस लिस्ट के अनुसार नई कीमतें 1 जून 2026 से लागू हो चुकी हैं। दोनों स्मार्टफोंस की कीमत में 1,500 रुपये तक बढ़ीं हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Redmi 15A 5G की नई कीमत
Redmi 15A 5G के 4GB + 64GB स्टोरेज की कीमत पहले 13,499 रुपये थी, जिसे बढ़ाकर 14,999 रुपये कर दिया गया है। वहीं, 4GB + 128GB मॉडल 15,999 रुपये में मिलेगा। जबकि पहले इसकी कीमत 14,499 रुपये थी। इसके अलावा 6GB + 128GB वैरियंट की कीमत अब 17,999 रुपये हो गई है, जो पहले 16,499 रुपये में उपलब्ध था।
Redmi 15C 5G हुआ महंगा
Redmi 15C 5G के 4GB + 128GB वैरियंट की कीमत 15,499 रुपये से बढ़ाकर 16,999 रुपये कर दी गई है। वहीं, 6GB + 128GB मॉडल 18,999 रुपये में मिलेगा। जबकि पहले इसकी कीमत 17,499 रुपये थी। इसके अलावा 8GB + 128GB मॉडल की नई कीमत 20,999 रुपये हो गई है। जो पहले 19,499 रुपये में उपलब्ध था।
Redmi 15A 5G स्पेसिफिकेशंस
Redmi 15A 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6300mAh बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह फोन 4 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आता है। स्मार्टफोन में 15W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। यह डिवाइस Android 16 आधारित HyperOS 3 पर काम करता है। इसमें UniSoc T8300 प्रोसेसर दिया गया है।
फोन में 6.9-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 800nits ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 32MP डुअल रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। इसके अलावा फोन में IP52 रेटिंग, Google Gemini और Circle to Search जैसे फीचर्स हैं।
Redmi 15C 5G स्पेसिफिकेशंस
Redmi 15C 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 15 आधारित HyperOS 2 पर काम करता है। फोन की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी 6000mAh बैटरी है। वहीँ, डिवाइस में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
Redmi 15C 5G में 6.9-इंच HD+ LCD डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 800nits ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP डुअल रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। इसके अलावा फोन में NFC, Infrared Sensor, Reverse Charging, IP64 रेटिंग और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर्स हैं।
पिछले कुछ महीनों में कई स्मार्टफोन ब्रांड्स अपने डिवाइस की कीमत बढ़ा चुके हैं। यदि आप इन मोबाइल्स को लेने की सोच रहे हैं तो थोड़ा ज्यादा खर्चा करना होगा। अगर आपके पास समय है तो वेट कर सकते हैं या फिर अन्य सस्ते विकल्प भी देख सकते हैं। हम आगे भी प्राइस ज्यादा या कम होने पर जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।