
Xiaomi की सब-ब्रांड Redmi नया और किफायती 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि Redmi 15A 5G को भारत में 27 मार्च 2026 को लॉन्च किया जाएगा। यह जानकारी Xiaomi India की वेबसाइट पर लाइव माइक्रोसाइट के जरिए सामने आई है। जहां ग्राहक लॉन्च से पहले नोटिफिकेशन के लिए रजिस्टर भी कर सकते हैं। कंपनी इस फोन को “The Real Hero” टैगलाइन के साथ दर्शा रही है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
माइक्रोसाइट के अनुसार अपकमिंग Redmi 15A 5G स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत 6300mAh की बड़ी बैटरी बताई जा रही है। यानी फोन को ऐसे यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो लंबे बैकअप की तलाश में रहते हैं। कंपनी का दावा है कि यह फोन हैवी उपयोग जैसे वीडियो स्ट्रीमिंग या गेमिंग के दौरान भी पूरे दिन आराम से चल सकता है, जो बजट सेगमेंट में ग्राहकों को ज्यादा पसंद आ सकता है।
डिस्प्ले की बात करें तो Redmi 15A 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने वाला है, जिसे इस सेगमेंट के बड़े और स्मूद डिस्प्ले में से एक बताया जा रहा है। यानी कि ग्राहकों को स्क्रॉलिंग, ऐप नेविगेशन और वीडियो देखने के दौरान बेहतर और स्मूद एक्सपीरियंस मिल सकता है।
डिजाइन के मामले में भी Redmi 15A 5G फोन मॉडर्न लुक के साथ आएगा। इसके रियर पैनल पर रेक्टैंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिखा है। जिसमें डुअल कैमरा सेटअप होगा। कंपनी ने इसे Black, Light Blue और Light Purple जैसे कलर ऑप्शंस में टीज किया है। कुछ टीजर इमेजेस से यह भी दिखाया गया है कि फोन में स्प्लैश रेजिस्टेंस मिल सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक रेटिंग अभी सामने नहीं आई है।
परफॉरमेंस के मामले में Redmi 15A 5G को लेकर कंपनी ने अभी चिपसेट का नाम नहीं बताया है, लेकिन कंफर्म किया है कि इसमें ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 5G सपोर्ट मिलेगा। यह सेटअप रोज के ऑपरेशन, सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और हल्की गेमिंग के लिए अच्छा हो सकता है।
आगामी Redmi 15A 5G उन ग्राहकों को टारगेट कर सकता है जो कम कीमत में बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और अच्छा परफॉरमेंस चाहते हैं। यदि आप आने वाले हफ्ते में नया फोन लेने की सोच रहे थे तो इसके लिए रुक सकते हैं। यह एक अच्छा विकल्प बन सकता है। हम आपको इसके बारे में 27 मार्च के लॉन्च पर फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स पढ़ते रहें।














