12999 रुपये में लॉन्च हुआ सस्ता 5G फोन Redmi 15A, कम रेट में मिलेगी बड़ी 6300mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले

Join Us icon

Xiaomi सब-ब्रांड Redmi ने आज भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन रेडमी 15ए लॉन्च किया है। यह सस्ता 5जी फोन है जिसका स्टार्टिंग प्राइस सिर्फ 12,999 रुपये है। Redmi 15A 5G कम कीमत में बड़ी 6300mAh Battery, 32MP Camera, 120Hz HD+ डिस्प्ले और 6GB RAM तक की पावर देता है। इस लो बजट अफोर्डेबल स्मार्टफोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की पूरी जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

Redmi 15A 5G प्राइस

रेडमी 15ए 5जी फोन इंडिया में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इस स्मार्टफोन की कीमत 12,999 रुपये से शुरू होती है जिसमें 4GB RAM + 64GB Storage दी गई है। मोबाइल के 4GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट को 14,499 रुपये में लॉन्च किया गया है और इसके 6GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट का लॉन्च प्राइस 16,599 रुपये है। यह सस्ता 5जी फोन 3 अप्रैल से बिकेगा और इसे Awesome Blue, Amaze Purple, Ace Black कलर में खरीदा जा सकेगा।

Redmi 15A 5G स्पेसिफिकेशन्स

रेडमी 15ए 5जी फोन 720 x 1600 पिक्सल रेजोेल्यूशन वाली 6.9-इंच की HD+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह एलसीडी पैनल पर बनी वॉटरड्रॉप नॉच ​स्क्रीन है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। स्क्रॉलिंग को स्मूथ फील कराने वाली हाई रिफ्रेश रेट के साथ ही यह मोबाइल 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 800nits पीक ब्राइटनेस और गीले हाथों से भी स्क्रीन टच को सही काम कराने वाली Wet touch 2.0 टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है।

Redmi 15A 5G फोन एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च हुआ है जो HyperOS 3 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना UniSoc T8300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.0GHz से लेकर 2.2Ghz तक ही हाई क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह मोबाइल फोन माली जी57 जीपीयू सपोर्ट करता है।

रेडमी 15ए 5जी स्मार्टफोन में कंपनी 4 साल की एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और 6 साल की सिक्योरिटी पैच अपडेट दे रही है। बताते चलें कि यह स्मार्टफोन एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी से लैस है जो फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम को जोड़कर इसे 12GB RAM (6जीबी+6जीबी) तक की ताकत देती है। यह लो बजट 5जी स्मार्टफोन LPDDR4X RAM + UFS2.2 Storage तकनीक सपोर्ट करता है।

इस सस्ते 5जी रेडमी फोन की सबसे बड़ी खूबी इसकी बैटरी है। Redmi 15A 5G को इंडिया में तगड़ी 6,300एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। कंपनी की दावा है कि यह 4 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है। इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल में 15वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। रेडमी 15ए रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करता है जिसके चलते स्मार्टफोन से दूसरे मोबाइल व डिवाइसेज को भी चार्ज किया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए Redmi 15A 5G फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल एआई डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें एफ/2.0 अपर्चर वाला ही 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह सस्ता 5जी मोबाइल IP52 रेटिंग के साथ लाया गया है जो इसे धूल व पानी से बचाने में मदद करेगा। ग्राहकों को स्मार्टफोन में Google Gemini, Circle To Search और Xiaomi Interconnectivity जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here