3 दिसंबर को भारत में लॉन्च होगा Redmi 15C 5G, अमेजन पर माइक्रोसाइट हुई लाइव

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/11/redmi-15c-5g-india-launch-date-3-december-amazon-microsite-live.jpg

Redmi ने आखिरकार भारत में Redmi 15C 5G की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। कंपनी ने शेयर किया है कि फोन 3 दिसंबर 2025 को भारत में लॉन्च होगा। बता दें कि पिछले कई हफ्तों से डिवाइस को लेकर लीक सामने आ रहे हैं। वहीं, अब ब्रांड ने खुद Xiaomi India और Amazon India साइट पर माइक्रोसाइट लाइव कर दी है। जहां लॉन्च डेट और प्रमुख जानकारी देखी जा सकती है। आइए, आगे मोबाइल के बारे में विस्तार से जानते हैं।

यह भी कंफर्म हो गया है कि Redmi 15C 5G फोन Amazon, कंपनी की वेबसाइट और अन्य रिटेल आउटलेट्स पर सेल होगा। माइक्रोसाइट में फोन का डिजाइन, डुअल रियर कैमरा सेटअप और ब्रांड का टैगलाइन “2026 का Bigg Boss” भी दिखाई दे रहा है। यह भी देखा जा सकता है कि कंपनी कल से माइक्रोसाइट पर हर दिन नया अपडेट देगी।

अब तक आई जानकारी के अनुसार Redmi 15C 5G भारत में तीन मेमोरी वेरिएंट्स में आ सकता है। जिसमें 4GB + 128GB की कीमत 12,499 रुपये, 6GB + 128GB की 13,999 रुपये और 8GB + 128GB की 14,999 रुपये हो सकती है। यह भी बताया है कि भारतीय मॉडल ग्लोबल वैरियंट के समान ही हो सकता है। इसमें HyperOS 2 के साथ Android 15, 2 OS अपडेट्स और 4 साल के सिक्योरिटी पैच मिल सकते हैं। जिससे यह अपने प्राइस सेगमेंट में शानदार विकल्प बन सकता है।

Redmi 15C 5G पहले ही ग्लोबली लॉन्च हो चुका है, इसलिए आगे आप पूरी खूबियां देख सकते हैं। यह भारत में भी इन्हीं फीचर्स के साथ आ सकता है।

Redmi 15C 5G फोन के ग्लोबल मॉडल में 6.9-इंच HD+ IPS LCD 120Hz डिस्प्ले है। यह MediaTek Dimensity 6300 (6nm) प्रोसेसर से लैस होकर आया है। इसमें 50MP रियर कैमरा, 8MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी के मामले में 6000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग दी गई है। डिवाइस में USB-C 2.0 पोर्ट और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है। यह Midnight Black, Mint Green और Dusk Purple कलर ऑप्शंस में आता है।

Redmi 15C 5G उन यूजर्स के लिए हो सकता है जो कम दाम में बड़ी बैटरी, स्टाइलिश डिजाइन और बढ़िया परफॉरमेंस चाहते हैं। भारतीय बाजार में इस फोन का मुकाबला realme C75 5Gvivo Y19s 5G और Samsung Galaxy M16 5G जैसे स्मार्टफोंस से होने की उम्मीद है।

यदि आप 10 से 15 हजार रुपये के बजट में बड़ी स्क्रीन, लंबी बैटरी लाइफ और 5G कनेक्टिविटी वाला स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो Redmi 15C 5G के लिए रुक सकते हैं। हम आपको लॉन्च के दिन मोबाइल की फुल डिटेल्स देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।