लॉन्च से पहले सामने आई Redmi 15C 5G की भारतीय कीमत, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 8GB RAM

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/09/redmi-15c-5g-launched-price-specs.jpg

भारत में Redmi 15C 5G की एंट्री अब ज्यादा दूर नहीं लग रही है क्योंकि लॉन्च से पहले ही इसकी भारतीय कीमत और प्रमुख फीचर्स सोशल मीडिया पर टिपस्टर अभिषेक यादव ने शेयर किए हैं। बता दें कि यह फोन पहले ही ग्लोबल बाजार में आ चुका है। उम्मीद है यह इंडिया में भी ग्लोबली आए मॉडल जैसे स्पेसिफिकेशंस के साथ आ सकता है। आइए, आगे आपको लीक जानकारी विस्तार से देते हैं।

टिपस्टर के अनुसार, Redmi 15C 5G स्मार्टफोन भारत में तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में आने की संभावना है। जिसमें 4GB+128GB, 6GB+128GB और 8GB+128GB मेमोरी ऑप्शंस होंगे। इनकी संभावित कीमत क्रमशः 11,500, 12,500 और 14,500 रुपये सामने आई है।

लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो लीक के अनुसार आगामी Redmi 15C 5G फोन नवंबर 2025 के आखिर तक या फिर दिसंबर 2025 की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। यह भी बताया गया है कि भारत में यह फोन 4G तकनीक के साथ भी पेश किया जा सकता है, जिसे कंपनी पहले ग्लोबली लॉन्च कर चुकी है। हालांकि आप आगे दिए गए ग्लोबल मॉडल के फीचर्स से अंदाजा लगा सकते हैं कि यह डिवाइस कैसा होगा।

Redmi 15C 5G के ग्लोबल वैरियंट में 6.9 इंच का बड़ा IPS LCD डिस्प्ले है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 810निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। डिस्प्ले को Mohs Level 6 प्रोटेक्शन भी दिया गया है। फोन में Mediatek Dimensity 6300 चिपसेट मौजूद है। जो 6nm फेब्रिकेशन पर आधारित है और इसके साथ Mali-G57 GPU मिलता है। यह डिवाइस Android 15 आधारित HyperOS 2 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi 15C 5G में 50MP का रियर कैमरा सेटअप और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह फोन Midnight Black, Mint Green और Dusk Purple कलर ऑप्शंस में आता है।

फोन में 6000mAh की बैटरी लगी है जो 33W फास्ट चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। कनेक्टिविटी के मामले में इसमें 5G, NFC, Bluetooth 5.4, डुअल-बैंड Wi-Fi और USB-C पोर्ट दिए गए हैं। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

Redmi 15C 5G उन ग्राहकों के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है जो कम बजट में बड़ा डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और 5G सपोर्ट पसंद करते हैं। भारतीय मार्केट में इस फोन का मुकाबला realme C75 5G, vivo Y19s 5G और Samsung Galaxy M16 5G जैसे स्मार्टफोंस से हो सकता है।

अगर आप 10 से 15 हजार रुपये के बजट में बड़ी स्क्रीन, लंबी बैटरी लाइफ और 5G कनेक्टिविटी वाला स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो Redmi 15C 5G के लिए इंतजार किया जा सकता है। हम आपको आगे भी इसके इंडियन लॉन्च से जुड़े अपडेट देते रहेंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।