
Xiaomi अपने बजट सेगमेंट में दो नए स्मार्टफोंस लॉन्च करने की तैयारी में लग रहा है यह रेडमी और पोको की नंबर वाली सी सीरीज में आ सकते हैं। हालांकि इनका नाम अभी सामने नहीं आया है लेकिन मोबाइल्स Redmi 15C और POCO C85 के रूप में एंट्री ले सकते हैं। यह दोनों डिवाइसेज की जानकारी फिलहाल GSMA IMEI डेटाबेस में स्पॉट हुई है, जिससे इसका लॉन्च संभव लगता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Redmi 15C और POCO C85 GSMA IMEI डेटाबेस
- Redmi 15C और POCO C85 के कई रीजनल वेरिएंट्स (Global, EEA और अन्य) IMEI लिस्टिंग में दिखे हैं।
- इनमें Redmi 15C के मॉडल नंबर 25078RA3EA, 25078RA3EY, 25078RA3EL और 25078RA3EE हो सकते हैं।
- अगर बात करें POCO C85 की तो यह मॉडल नंबर 25078PC3EE और 25078PC3EG के साथ सामने आया है।
- मॉडल नंबर के स्ट्रक्चर को देखते हुए अनुमान है कि इन मोबाइल्स की लॉन्चिंग जुलाई 2025 में हो सकती है। हालांकि ब्रांड लॉन्च टाइमलाइन अलग भी रख सकता है।
- बता दें कि GSMA लिस्टिंग से यह भी साफ है कि एक बार फिर Xiaomi एक ही डिवाइस को Redmi और POCO ब्रांडिंग के तहत अलग-अलग रूप में पेश कर सकता है।
- यह रणनीति नई नहीं है क्योंकि पिछले कई सालों से दोनों ब्रांड्स में केवल डिजाइन और UI ट्यूनिंग के अलावा हार्डवेयर में खास अंतर नहीं होता है।

Redmi 15C और POCO C85 के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
कंपनी ने अभी तक आधिकारिक खूबियां को खुलासा नहीं किया है, लेकिन Xiaomi के पूर्व बजट फोंस को देखकर कुछ अनुमान लगाए जा सकते हैं:
- डिस्प्ले: Redmi 15C और POCO C85 में IPS LCD डिस्प्ले पैनल मिलने की संभावना है। इस पर 90Hz या 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है।
- प्रोसेसर: Redmi 15C और POCO C85 में परफॉरमेंस के लिए ब्रांड मीडियाटेक Helio G99 या समान एंट्री-लेवल चिपसेट प्रदान कर सकता है।
- रैम और स्टोरेज: स्पेस के लिए कंपनी LPDDR4X रैम तकनीक और स्टोरेज के लिए eMMC 5.1 तकनीक उपयोग कर सकती है।
- बैटरी: बैटरी के मामले में मोबाइल्स में लगभग 6000mAh की बड़ी बैटरी लगाई जा सकती है। इसे चार्ज करने के लिए 18W से लेकर 33W तक का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। (सोर्स)












