
Poco जल्द ही अपने आगामी बजट स्मार्टफोन Poco C85 को ग्लोबली लॉन्च कर सकता है। यह मोबाइल पहले भी कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा जा चुका है। वहीं, अब एक्सपर्टपिक ने टिप्स्टर सुधांशु अंभोरे के जरिए Poco C85 के फुल स्पेसिफिकेशंस और ऑफिशियल दिखने वाले रेंडर्स शेयर किए हैं। इसमें 6.9-इंच का बड़ा डिस्प्ले, Helio G81 Ultra चिपसेट, 50MP प्राइमरी रियर कैमरा जैसे कई कई फीचर्स मिल सकते हैं। आइए, आगे आपको पोको सी85 से जुड़ी जानकारी विस्तार से देते हैं।
लीक रेंडर्स से पता चलता है कि Poco C85 में फ्रंट पर वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले हो सकता है। रियर पैनल पर डुअल-टोन फिनिश और ब्लैक कैमरा आइलैंड दिख रहा है। टॉप एज पूरी तरह साफ है, जबकि बॉटम में 3.5mm ऑडियो जैक, माइक्रोफोन, USB-C पोर्ट और स्पीकर ग्रिल लगी है। लेफ्ट साइड में SIM स्लॉट और राइट साइड में वॉल्यूम रॉकर के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर इंटीग्रेटेड पावर बटन नजर आता है। वहीं, कलर्स के मामले में यह ब्लैक, मिंट और पर्पल जैसे तीन ऑप्शंस में आ सकता है।
लीक के अनुसार Poco C85 में 6.9-इंच का HD+ 1600×720 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला LCD डिस्प्ले मिल सकता है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट और 810 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट हो सकता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Helio G81 Ultra चिपसेट, LPDDR4x RAM और eMMC 5.1 स्टोरेज तकनीक दी जा सकती है। फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है। इस बैटरी को चार्ज करने के लिए 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। यह आगामी फोन HyperOS 2.0 और Android 15 पर बेस्ड हो सकता है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Poco C85 में 8MP फ्रंट कैमरा (f/2.0 अपर्चर) मिल सकता है। जबकि रियर में 50MP प्राइमरी कैमरा (f/1.8 अपर्चर) और एक सेकेंडरी सेंसर के साथ दिया जा सकता है। फोन में डुअल नैनो SIM स्लॉट, 5GHz Wi-Fi, USB-C पोर्ट और IP64 रेटिंग (डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंट) तकनीक मिलने की बात सामने आई है। जबकि इसका वजन 211 ग्राम और मोटाई 8.2mm बताई गई है।
यदि Poco C85 की कीमत करीब 10,000 रुपये से कम रहती है, तो यह Redmi 14C, Infinix Hot 40i और Realme Narzo N53 जैसे बजट मोबाइल्स से मुकाबला कर सकता है। लीक में सामने आया इसका बड़ा 6.9-इंच डिस्प्ले और 6,000mAh बैटरी इसे आगे रख सकता है हालांकि Helio G81 Ultra चिपसेट 5G सपोर्ट नहीं दे सकता है इसलिए इसलिए जो यूजर्स 5G कनेक्टिविटी चाहते हैं उन्हें कोई और ऑप्शन देखने होंगे।
Poco C85 ग्लोबली उन यूजर्स के लिए बेहतर रह सकता है जिन्हें 5G की जरूरत नहीं है और बड़ी स्क्रीन, बड़ी बैटरी और स्मूद 120Hz डिस्प्ले चाहते हैं। वहीं, अगर आपकी इच्छा गेमिंग या हैवी टास्क और 5जी नेटवर्क सपोर्ट की है तो इस बजट में 5G चिपसेट वाले फोन ज्यादा अच्छे रह सकते हैं। इसी तरह की अन्य खबरों के लिए लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।












