Redmi 17 5G फोन 18 जून को हो सकता है इंडिया में लॉन्च! मिल सकती है 7000mAh से बड़ी बैटरी

Join Us icon

Xiaomi सब-ब्रांड Redmi ने अगस्त 2025 में इंडिया में अपनी ‘नंबर सीरीज’ को पेश करते हुए Redmi 15 5G फोन लॉन्च किया था। अब खबर आ रही है कि कंपनी इस सीरीज की नेक्स्ट जेनरेशन लेकर आ रही है जिसकी शुरुआत Redmi 17 5G फोन के साथ होगी। एक ताजा लीक में रेडमी 17 इंडिया लॉन्च डेट और स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स सामने आई है जिनकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Redmi 17 5G इंडिया लॉन्च डेट

अपकमिंग रेडमी स्मार्टफोन की जानकारी टेक वेबसाइट स्मार्टप्रिक्स के जरिये सामने आई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रेडमी कंपनी आने अगले महीने 18 जून को भारत में एक बड़े ईवेंट का आयोजन करेगी और इसी ईवेंट के मंच से नया स्मार्टफोन Redmi 17 5G फोन इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। यानी आने वाले कुछ ही दिनों में कंपनी इस अपकमिंग 5जी फोन को टीज़ करना शुरू कर सकती है। रिपोर्ट की मानें तो रेडमी 17 के साथ ही Redmi Turbo 5 इंडिया में लॉन्च होगा।

Redmi 15 5G

Redmi 17 5G स्पेसिफिकेशन्स

रिपोर्ट के अनुसार रेडमी 17 5जी फोन को Qualcomm Snapdragon 4 series प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। चिपसेट का नाम तो रिपोर्ट में सामने नहीं आया है लेकिन हमारा अनुमान है कि मोबाइल Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर पर लाया जा सकता है। गौरतलब है कि यह स्नेपड्रैगन प्रोसेसर हाल ही में क्वालकॉम कंपनी द्वारा अनाउंस किया गया है।

Snapdragon 4 Gen 5 4नैनोमीटर प्रोसेस पर बना मोबाइल सीपीयू है जिसमें 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले 6 Cortex-A55 एफिशियंसी कोर और 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की हाई क्लॉक स्पीड वाला डुअल Cortex-A78 परफॉर्मेंस कोर दिया गया है। इस लेटेस्ट चिपसेट के साथ ही रेडमी 17 5जी फोन में Qualcomm Adreno जीपीयू भी देखने को मिल सकता है।

Redmi 15 5G

गौरतलब है कि भारत में अभी तक कोई भी स्मार्टफोन इस स्नेपड्रैगन प्रोसेसर पर लॉन्च नहीं हुआ है। ऐसे में हो सकता है कि Redmi 17 5G इंडिया का पहला Snapdragon 4 Gen 5 वाला फोन बनकर आए। वहीं लीक की मानें तो यह रेडमी फोन एंड्रॉयड 16 पर पेश किया जाएगा जिसमें लेटेस्ट HyperOS वर्जन देखने को मिल सकता है। बाजार में इसे 6GB और 8GB RAM पर लाया जा सकता है।

लीक के अनुसार रेडमी 17 5जी फोन में 7000एमएएच से भी बड़ी बैटरी दी जा सकती है। गौरतलब है कि Redmi 15 5G फोन में 7000mAh बैटरी दी गई है जिसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग और 18W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। स्क्रीन साइज तो सामने नहीं आया है लेकिन लीक के अनुसार इस अपकमिंग Redmi 17 5G फोन में एलसीडी पैनल पर बनी हाई रिफ्रेश रेट वाला स्क्रीन दी जा सकती है।

Redmi 15 5G

रेडमी 17 5जी फोन को लेकर कहा गया है कि इसे 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जा सकता है और मोबाइल के फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगाया जा सकता है। ऐसा ही कैमरा मॉड्यूल रेडमी 15 स्मार्टफोन में देखने को मिला था। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि अपकमिंग Redmi 17 मौजूदा Redmi 15 से कितना अपग्रेड होकर आएगा।

Redmi 17 5G प्राइस

लीक में रेडमी 17 5जी फोन की कीमत तो सामने नहीं आई है लेकिन हमारा अंदाजा है कि यह मोबाइल 22 हजार से 25 रुपये की रेंज में लाया जा सकता है। स्मार्टफोन का स्टार्टिंग प्राइस तो 25,000 रुपये से कम हो सकता है लेकिन टॉप वेरिएंट का रेट 30 हजार रुपये तक जा सकता है। अगर Redmi 15 5G की बात करें तो यह 19 अगस्त, 2025 को भारत में 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था लेकिन आज मई, 2026 में इसकी कीमत 20,499 रुपये हो चुकी है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here