7900mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा के साथ Redmi 17 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Xiaomi की सब ब्रांड Redmi ने भारतीय बाजार में अपना नया Redmi 17 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह स्मार्टफोन बड़ी बैटरी, 5G सपोर्ट और बड़े 120Hz डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में Snapdragon 4 Gen 5 चिप, 50MP रियर कैमरा और 7900mAh की बैटरी दी गई है। खास बात यह है कि Redmi 17 5G के साथ कंपनी 45W Turbo चार्जिंग और चार्जर भी बॉक्स में दे रही है। आइए, आगे कीमत और स्पेसिफिकेशंस विस्तार से जानते हैं।
Redmi 17 5G की कीमत और सेल डेट
Redmi 17 5G की भारत में शुरुआती कीमत 23,999 रुपये रखी गई है। यह इसके बेस वैरियंट 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के लिए है। जबकि 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले टॉप मॉडल की कीमत 26,999 रुपये है।
Redmi 17 5G फोन की सेल भारत में 10 सितंबर से Amazon और Xiaomi के ऑनलाइन स्टोर के जरिए शुरू होगी। यह डिवाइस Absolute Black, Endless Blue और Eternal Orange जैसे तीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
Redmi 17 5G के स्पेसिफिकेशंस
Redmi 17 5G में 6.9 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। जिससे स्क्रॉलिंग और सपोर्टेड गेम्स में बेहतर अनुभव मिलेगा। इस डिस्प्ले की ब्राइटनेस 825nits HBM तक है और टच सैंपलिंग रेट 240Hz तक है। फोन की स्क्रीन में टीयूवी रीनलैंड लो ब्लू लाइट, सर्कैडियन फ्रेंडली और फ्लिकर फ्री सर्टिफिकेशन के साथ डीसी डिमिंग भी दी गई है। ऐसे में लंबे समय तक कंटेंट देखने और रोजमर्रा के उपयोग के लिए यह बढ़िया विकल्प है।
परफॉरमेंस के लिए Redmi 17 5G में Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। यह 4nm प्रोसेस पर आधारित octa-core चिप है। जिसमें Cortex-A78 और Cortex-A55 कोर्स शामिल हैं। इसकी हाई CPU frequency 2.4GHz तक है। साथ ही ग्राफिक्स के लिए Adreno GPU मिलता है।
Redmi 17 5G फोन में LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज दिया गया है। यह 6GB + 128GB और 8GB + 128GB स्टोरेज में उपलब्ध होगा। 8GB RAM वाले मॉडल में Memory Extension के जरिए कुल 16GB तक RAM का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा microSD card के जरिए storage को 2TB तक बढ़ाने का ऑप्शन भी मिलता है।
Redmi 17 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7900mAh बैटरी है। कंपनी ने इसमें 45W Turbo Charging का सपोर्ट दिया है और अच्छी बात यह है कि चार्जर बॉक्स में ही मिलेगा। फोन 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। जिसकी मदद से दूसरे डिवाइस को फोन की बैटरी से चार्ज किया जा सकता है।
Redmi 17 5G में 50MP मेन कैमरा दिया गया है। इसमें f/1.8 aperture वाला 5P लेंस मिलता है। कैमरा में HDR, Night Mode, Auto Night Mode और Portrait Mode जैसे ऑप्शंस दिए गए हैं। इसके अलावा Film Camera, Time-lapse, Dual Camera Recording और Document Mode भी मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP Front Camera दिया गया है। जिसमें HDR, Portrait, Night Mode और Dual Camera Recording जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Redmi 17 5G में कंपनी का Xiaomi HyperOS 3 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है। इसके साथ फोन को IP64 रेटिंग मिली है। जो इसे डस्ट और पानी से सुरक्षा देती है। हालांकि यह पूरी तरह वाटरप्रूफ नहीं है। सुरक्षा के लिए फोन में side-mounted fingerprint sensor और AI face unlock दिया गया है।
कनेक्टिविटी के मामले में Redmi 17 5G में 5G, Wi-Fi 2.4GHz/5GHz और Bluetooth 5.1 का सपोर्ट मिलता है। इसमें 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है। फोन FM Radio को भी सपोर्ट करता है।