5,000एमएएच बैटरी वाला Redmi 9A हो गया महंगा, जानें नया प्राइस

Join Us icon

Xiaomi ने अपने बजट कैटेगरी के अंदर पेश किए गए Redmi 9A की कीमतों में इजाफा कर दिया है। रेडमी 9ए को इसी साल बजट सेगमेंट में लॉन्च किया गया था। लेकिन अब कंपनी ने 2 जीबी रैम व 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के दाम बढ़ा दिए हैं। रेडमी के इस स्मार्टफोन के दाम में 200 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। वहीं, फोन के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज की कीमत मे कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे। यह वेरिएंट पहले वाली कीमत पर ही सेल किया जाएगा। आइए आगे जानते हैं फोन के शुरुआती वेरिएंट के नए दाम।

नया दाम

रेडमी 9ए के 2 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज के दाम में 200 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद फोन 6,799 रुपये की जगह 6,999 रुपये में बेचा जा रहा है। वहीं 3 जीबी रैम व वेरिएंट पहले की तरह ही 7,499 रुपए में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। रेडमी के इस बजट फोन को नए दाम के साथ mi.com पर लिस्ट कर दिया गया है। इसे भी पढ़ें: ऐसे पता करें कौन-सा Xiaomi प्रोडक्ट है Original और कौन-सा है Fake, आपको ठगी से बचाएंगे ये 6 प्वाइंट

Xiaomi Redmi 9AT launched with 5000mah battery specs price sale

स्पेसिफिकेशन्स

Xiaomi Redmi 9A को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो आता है जो 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.53 इंच की एचडी+ एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। रेडमी 9ए को एंडरॉयड 10 पर लॉन्च किया गया है जो मीयूआई 12 के साथ काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का 12एनएम तकनीक पर बना हीलियो जी25 चिपसेट मौजूद है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह फोन पावरवीआर जीई8329 जीपीयू सपोर्ट करता है।

इंडियन मार्केट में इस फोन को दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था। फोन का बेस वेरिएंट जहां 2 जीबी रैम सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 3 जीबी रैम मैमोरी दी गई है। ये दोनों ही मॉडल 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करते हैं जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो शाओमी रेडमी 9ए एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला ही 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसे भी पढ़ें: 6,000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर के साथ ये कंपनी दिसंबर में लॉन्च करेगी नया फोन, Xiaomi-Realme से होगा अलग

Xiaomi Redmi 9A to launch in india on 2 september sale price specs

Redmi 9A एक रियल डुअल सिम फोन है जिसमें दो सिम कार्ड और एक मैमोरी कार्ड को साथ में यूज़ किया जा सकता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स सपोर्ट करने वाला यह फोन 4जी वोएलटीई के साथ काम करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां शाओमी ने रेडमी 9ए स्मार्टफोन को फेस अनलॉक फीचर से लैस किया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here