सस्ता फोन Redmi A3x जल्द हो सकता है लॉन्च, TDRA सर्टिफिकेशन पर हुआ लिस्ट

Join Us icon
redmi-a3x-tdra-listing
Highlights

  • Redmi A3x 24048RN6CG मॉडल नंबर के साथ सामने आया है।
  • स्मार्टफोन इससे पहले भारत की बीआईएस डेटाबेस पर भी आ चुका है।
  • यह इसी महीने भारत सहित ग्लोबल बाजार में आने की उम्मीद है।

शाओमी का सब ब्रांड रेडमी जल्द ही अपनी A3 सीरीज का विस्तार कर सकता है। इसके तहत नया मॉडल Redmi A3x भारत सहित ग्लोबल बाजार में आने की उम्मीद है। दरअसल डिवाइस के लॉन्च की खबर इसलिए अभी सामने आई है क्योंकि यह (TDRA) टेलीकम्युनिकेशंस एंड डिजिटल गवर्नमेंट रेगुलेटरी अथॉरिटी सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर देखा गया है। बताया जा रहा है कि फोन पूर्व में पेश किए गए रेडमी ए3 की तरह सस्ता होगा। आइए, आगे लिस्टिंग के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Redmi A3x TDRA लिस्टिंग

  • TDRA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर Redmi A3x स्मार्टफोन 24048RN6CG मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया है। यह मॉडल नंबर ग्लोबल वैरियंट के लिए है।
  • आप लिस्टिंग डिटेल में देख सकते हैं कि मोबाइल का नाम भी कंफर्म हो गया है।
  • अगर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो लिस्टिंग में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन इस प्लेटफार्म पर आना Redmi A3x के जल्द पेश होने का संकेत है।
  • बता दें कि यह स्मार्टफोन इससे पहले भारत की ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड डेटाबेस पर भी सामने आ चुका है यानी कि इसका इंडिया लॉन्च भी अब दूर नहीं है।

Redmi A3x TDRA Listing

Redmi A3x लॉन्चटाइम लाइन (संभावित)

Redmi A3x फोन के लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो अभी ब्रांड ने कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार यह डिवाइस इसी महीने अप्रैल में लॉन्च हो सकता है। उम्मीद है कि ब्रांड द्वारा डिवाइस की लॉन्च डेट जल्द घोषित हो सकती है।

Redmi A3 की स्पेसिफिकेशन्स

  • डिस्प्ले: पूर्व मॉडल Redmi A3 में 6.71 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 90Hz रिफ्रेश रेट और 1650 x 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन मिल जाता है।
  • प्रोसेसर: डिवाइस में ब्रांड ने ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हेलियो G36 चिपसेट उपयोग किया है। इसके साथ 680MHz GPU लगा हुआ है।
  • स्टोरेज: मोबाइल में डाटा सेव करने के लिए 6GB तक LPDDR4X रैम और 128GB तक eMMC 5.1 इंटरनल स्टोरेज है। मेमोरी को बढाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट से 1TB तक एक्सपेंडेबल सपोर्ट मिलता है।
  • कैमरा: Redmi A3 में एफ/2.0 अपर्चर और एलईडी फ्लैश के साथ 8MP का रियर कैमरा और एक अन्य लेंस मौजूद है। वहीं, सेल्फी लेने के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा है।
  • बैटरी: Redmi A3 में 5000mAh की बैटरी और चार्जिंग के लिए 10W का सपोर्ट दिया गया है।
  • कनेक्टिविटी: यह डिवाइस डुअल सिम 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 मिमी जैक से लैस है।


Xiaomi Redmi A3 Price
Rs. 6,979
Go To Store
See All Prices

Best Competitors

Xiaomi Redmi 13C Rs. 7,699
74%
Moto G04 Rs. 6,999
68%
POCO C61 Rs. 7,149
69%
See All Competitors

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here