Redmi A5 4G प्राइस, ईमेज और स्पेसिफिकेशन्स लीक, इस सस्ते स्मार्टफोन की कीमत देखें कितनी होगी

Join Us icon

Redmi A4 5G दुनिया के पहले Snapdragon 4s Gen 2 वाले फोन के रूप में नवंबर 2024 में भारत में लॉन्च हुआ था। बीते दिनों जहां इस फोन का नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल Redmi A5 5G सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट हुआ था। वहीं आज Redmi A4 4G फोन की कीमत सहित इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स भी इंटरनेट पर लीक हो गई है। यहां फोन डिटेल्स के साथ ही इसका यूरोपियन प्राइस भी सामने आया है।

Redmi A4 4G प्राइस (लीक)

लीक में रेडमी ए4 4जी स्मार्टफोन का 4जीबी रैम मॉडल सामने आया है जिसमें 128जीबी स्टोरेज दी गई है। इस मोबाइल की ग्लोबल कीमत 149 यूरो बताई गई है। यह भारतीय करंसी अनुसार 13,750 रुपये के करीब है। गौरतलब है कि यूरोपियन देशों में फोन प्राइस इंडिया की तुलना में अधिक होता है। ऐसे में आशा कर सकते हैं कि अगर Redmi A4 4G इंडिया में लॉन्च होगा तो इसका रेट 7 हजार रुपये के करीब रखा जा सकता है।

Redmi A5 4G स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

  • 4GB RAM + 128GB Storage
  • Unisoc T7250 Processor
  • 6.88″ 120Hz LCD Display
  • 18W 5,200mAh Battery
  • 32MP Back Camera
  • 8MP Front Camera

​डिस्प्ले : लीक के अनुसार रेडमी ए5 4जी फोन में 1640 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.88-इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी जाएगी। यह एलसीडी स्क्रीन होगी जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 1500nits ब्राइटनेस मिल सकती है।

प्रोसेसर : Redmi A5 4G स्मार्टफोन को यूनिसोक टी7250 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 12नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना 8-कोर सीपीयू है जिसमें 1.6GHz क्लॉक स्पीड वाले छह Cortex-A55 कोर और 1.8GHz क्लॉक स्पीड वाले दो Cortex-A75 कोर शामिल हैं।

ओएस : यह अपकमिंग रेडमी फोन एंड्रॉयड 15 के गो एडिशन पर पेश किया जा सकता है। Android Go Edition होने के चलते इस मोबाइल में गूगल गो ऐप्स को डाउनलोड व इंस्टाल किया जा सकता है। एंड्रॉयड गो वाले फोन में ये ऐप कम स्टोरेज घेरती हैं, कम इंटरनेट की खपत करती हैं तथा कम बैटरी कन्ज्यूम करती है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए रेडमी ए5 4जी में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया जा सकता है। लीक के अनुसार इसके बैक पैनल पर 32 मेगापिक्सल मेन कैमरा सेंसर दिया जाएगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए Redmi A5 4G स्मार्टफोन को तगड़ी 5,200एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के मोबाइल में 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दिए जाने की बात लीक में सामने आई है।

अन्य फीचर्स : लीक के अनुसार रेडमी ए5 4जी फोन में ब्लूटूथ 5.2, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और 3.5एमएम हेडफोन जैक मिलेगा। सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। इस फोन का वजन 193 ग्राम तथा डायमेंशन 171.7 x 77.8 x 8.26एमएम बताया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here