
Xiaomi को लेकर लंबे समय से खबर चला है कि कंपनी Redmi ब्रांड के तहत पावरफुल गेमिंग स्मार्टफोन लाने की तैयारी में है जिसे Redmi K40 Gaming Edition नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। बीते कुछ दिनों में इस फोन से जुड़े कई लीक्स भी सामने आ चुके हैं। कंपनी की ओर से हालांकि अभी तक इस फोन के लॉन्च की कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन रेडमी की घोषणा से पहले अब यह फोन गूगल प्ले कसोंल पर लिस्ट हो गया है। इस लिस्टिंग में एक ओर जहां फोन की अहम स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा उठा है वहीं साथ ही यह उम्मीद और भी पुख्ता हो गई है कि अब Redmi K40 Gaming Edition जल्द ही टेक मार्केट में एंट्री ले लेगा।
Redmi K40 Gaming Edition को गूगल प्ले कसोंल पर ‘रेडमी के40 गेमिंग’ नाम के साथ लिस्ट किया गया है। सीधे लिस्टिंग में सामने आई स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो वेबसाइट पर इस फोन को एंडरॉयड 11 ओएस से लैस बताया गया है। इसके साथ ही प्रोसेसर सेग्मेंट में मीडियाटेक MT6893 लिखा गया है। बता दें कि यह मीडियाटेक के डायमनसिटी 1200 चिपसेट का ही कोडनेम है। इससे साफ होता है कि रेडमी के40 गेमिंग एडिशन भी 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जाएगा।
8 जीबी रैम
गूगल प्ले कंसोल पर इस फोन को 8 जीबी रैम मैमोरी से लैस दिखाया गया है। हालांकि इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि रेडमी अपने इस पावरफुल फोन को एक से अधिक रैम वेरिएंट्स में बाजार में उतारेगी। इसे साथ ही Redmi K40 Gaming Edition को लिस्टिंग में 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली डिसप्ले से लैस बताया गया है जो 440DPI सपोर्ट करेगी। उम्मीद कर सकते हैं कि इस फोन में भी ट्रेंड में बनी छाई हुई पंच-होल स्क्रीन दी जाएगी। यह भी पढ़ें : स्मार्टफोन के लिए कितनी GB RAM है काफी? क्या वाकई में है 8जीबी और 12जीबी रैम वाले मोबाइल की जरूरत
लीक स्पेसिफिकेशन्स
विभिन्न के अनुसार रेडमी के अपकमिंग स्मार्टफोन में E4 AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz होगा। वहीं फोटोग्राफी के लिए यह स्मार्टफोन 64 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। बताया गया है कि इस फोन में 5,065एमएएच की बैटरी दी जाएगी जो 67वॉट फास्ट चार्ज का सपोर्ट करेगी। इस स्मार्टफोन में JBL Audio दिया जा सकता है। डुअल स्पीकर के साथ ही इस गेमिंग स्मार्टफोन में Hi-Res ऑडियो और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट देखने को मिल सकता है। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च डेट के लिए अभी इंतजार किया जा रहा है।






















