
शाओमी की सब ब्रांड रेडमी ने बीते दिन ही पुष्टि की है कि 29 अक्टूबर को चीन में Xiaomi 15 सीरीज आएगी। वहीं, अब Redmi Redmi K80 सीरीज को लेकर खबर आई है। क्योंकि इसमें आने वाला Redmi K80 Pro मोबाइल 3सी सर्टिफिकेशन पर स्पॉट हुआ है। जिसमें चार्जिंग की जानकारी का पता चला है। बताया जा रहा है कि यह श्रृंखला अगले महीने आ सकती है। आइए, आगे लेटेस्ट लिस्टिंग को विस्तार से जानते हैं।
Redmi K80 Pro 3सी सर्टिफिकेशन
- आगामी रेडमी डिवाइस को 3C के डेटाबेस में मॉडल नंबर 24117RK2CC के साथ देखा गया है।
- मोबाइल का नाम लिस्टिंग में नहीं है, लेकिन यह जानकारी Redmi K80 Pro के लिए मानी जा रही है।
- Redmi 24117RK2CC के 3C सर्टिफिकेशन से पता चलता है कि यह 90W फास्ट चार्जर के साथ आ सकता है।
- चार्जिंग डिटेल्स के अलावा 3C लिस्टिंग में अन्य कोई इंफो नहीं है, लेकिन यह इसके जल्द लॉन्च होने का संकेत है।

Redmi K80 Pro के स्पेसिफिकेशंस (लीक)
- डिस्प्ले: Redmi K80 Pro का डिस्प्ले कथित तौर पर TCL Huaxing का 6.67-इंच OLED फ्लैट पैनल हो सकता है। इसमें 2K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
- चिपसेट: पूर्व लीक में पता चला है कि Redmi K80 Pro एक तगड़ा स्मार्टफोन बनेगा। जिसमें स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट मिलने की संभावना है। यह Xiaomi 15 और 15 Pro में भी मिलने वाला है।
- स्टोरेज और रैम: अफवाह है कि Redmi K80 Pro में 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज की सुविधा दी जा सकती है।
- बैटरी और चार्जिंग: रिपोर्ट्स का दावा है कि डिवाइस में 6,500mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है। इसमें 3सी साइट के अनुसार 90W वायर्ड चार्जिंग और लीक के मुताबिक वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट होने की उम्मीद है।
- कैमरा: कैमरा की बात करें तो Redmi K80 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और टेलीफोटो लेंस के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है।
- अन्य: सुरक्षा के लिए इसमें अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर और IP68 रेटिंग दी जा सकती है।
बताते चलें कि आगामी Redmi K80 सीरीज को नवंबर में चीन में लॉन्च किया जा सकता है। जिसकी टक्कर अपकमिंग OnePlus Ace 5 सीरीज, iQOO Neo 10 सीरीज और Realme GT Neo 7 से हो सकती है। इन श्रृंखला के मोबाइल्स भी नवंबर-दिसंबर में होम मार्केट चीन में आ सकते हैं।










