Redmi K90 Max इसी महीने होगा लॉन्च, 165Hz डिस्प्ले और एडवांस कूलिंग के साथ आएगा गेमिंग फ्लैगशिप फोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/04/redmi-k90-max-china-launch-confirmed.jpg

Redmi अपनी K-सीरीज के तहत इस महीने चीन में नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। यह Redmi K90 Max नाम से आएगा। बता दें कि पहले जहां Redmi K90 Ultra को लेकर चर्चा थी। वहीं अब कंपनी ने कंफर्म किया है कि K90 Max को पेश किया जाएगा। नए टीजर्स और सामने आई जानकारी के अनुसार यह डिवाइस खास तौर पर गेमिंग यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Redmi K90 Max को कंपनी “गेमिंग परफॉरमेंस फ्लैगशिप” के रूप में पेश करेगी। दावा किया जा रहा है कि यह अब तक की K-सीरीज का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन होगा। Redmi इस बार सिर्फ पीक परफॉरमेंस पर नहीं बल्कि लंबे समय तक स्टेबल और सस्टेन्ड परफॉरमेंस देने पर फोकस कर रहा है। इससे लगता है कि डिवाइस में बेहतर थर्मल मैनेजमेंट और सिस्टम ऑप्टिमाइजेशन देखने को मिलेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें नेक्स्ट-जेन फ्लैगशिप चिपसेट के साथ डुअल-चिप आर्किटेक्चर दिया जा सकता है, जो गेमिंग के दौरान बेहतर एफिशिएंसी और रिस्पॉन्सिवनेस दे सकता है।

गेमिंग अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने टच रिस्पॉन्स, नेटवर्क स्टेबिलिटी और ऑडियो आउटपुट जैसे अहम मामलों में भी बदलाव किया है। इसका मतलब यह है कि Redmi K90 Max फोन उन यूजर्स को टारगेट कर सकता है जो लंबे समय तक हाई-एंड गेमिंग करते हैं और बिना लैग या हीटिंग के शानदार परफॉरमेंस चाहते हैं।

Redmi K90 Max डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत इसका नया एक्टिव एयर-कूलिंग सिस्टम हो सकता है। Redmi का दावा है कि इसमें 18.1mm का बड़ा फैन दिया जाएगा। जो नार्मल डिजाइन की तुलना में 1.3 गुना ज्यादा एयरफ्लो जनरेट कर सकता है। इसके साथ ही वर्टिकल एयर इंटेक स्ट्रक्चर का उपयोग हो सकता है। जिससे एयरफ्लो बढ़ता है और रेजिस्टेंस कम होता है। कंपनी के अनुसार, इस नए डिजाइन से लंबे समय तक गेमिंग के दौरान डिवाइस का तापमान कंट्रोल में रखा जा सकेगा।

Redmi K90 Max फोन में स्पेशल एयरफ्लो चैनल डिजाइन भी होगा। जो कंपनी के इंटरनल टेस्ट के अनुसार कूलिंग एफिशिएंसी को करीब 40 प्रतिशत तक बेहतर बना सकता है। यानी फोन हेवी गेमिंग सेशन को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। वहीं, डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 165Hz हाई रिफ्रेश रेट पैनल मिलने की पुष्टि की गई है, जो स्मूद विजुअल्स और तेज रिस्पॉन्स देने में मदद करेगा।

लीक्स के अनुसार, टिप्स्टर Experience More का दावा है कि Redmi K90 Max स्मार्टफोन में Dimensity 9500 चिपसेट दिया जा सकता है। इसका बेस मॉडल 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आ सकता है।

आगामी Redmi K90 Max ऐसा स्मार्टफोन बनकर सामने आ रहा है, जो खासतौर पर गेमिंग और तगड़े परफॉरमेंस पर फोकस कर सकता है। यदि आप चीन में हैं तो इसे चुन सकते हैं। हम आगे भी लॉन्च डेट आने या कोई भी जानकारी मिलने पर आपको नए पोस्ट में जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।