
Xiaomi की सब ब्रांड Redmi ने होम मार्केट चीन में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Redmi K90 Max लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस दमदार परफॉरमेंस, बड़ी बैटरी और गेमिंग फीचर्स के साथ पेश किया गया है। यानी ये गेमिंग करने वालों और हर तरह के यूजर्स के लिए परफेक्ट ऑप्शन बन सकता है। आइए, आगे कीमत, स्पेसिफिकेशंस और उपलब्धता की डिटेल्स जानते हैं।
डिस्प्ले की बात करें तो Redmi K90 Max में 6.83-इंच का 1.5K TCL M10 फ्लैट LTPS पैनल दिया गया है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स HBM ब्राइटनेस के साथ आता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Xiaomi Dragon Crystal Glass का उपयोग किया गया है, जिससे यह मजबूत बनता है। फोन के हाई रिफ्रेश रेट के चलते यह गेमिंग और स्क्रॉलिंग में स्मूद एक्सपीरियंस दे सकता है।
परफॉरमेंस के लिए Redmi K90 Max स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया गया है, जो कंपनी के Graphics Chip D2 और T1+ सिग्नल चिप के साथ मिलकर बेहतर गेमिंग और नेटवर्क एक्सपीरियंस देगा। इसके साथ Mali-G1-Ultra MC12 GPU और MediaTek NPU 990 का सपोर्ट मिलता है, जिससे AI और ग्राफिक्स परफॉरमेंस में भी सुधार देखने को मिलता है। यह डिवाइस LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में Android 16 आधारित HyperOS 3 पर रन करता है।
कैमरा की बात करें तो Redmi K90 Max में 50MP का Light Hunter 800 प्राइमरी सेंसर (OIS के साथ) और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 20MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह कैमरा सेटअप फोटोग्राफी के लिए अच्छा अनुभव दे सकता है।
बैटरी के मामले में Redmi K90 Max फोन खास है, क्योंकि इसमें 8550mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह कॉम्बिनेशन लंबे समय तक उपयोग और जल्दी चार्जिंग दोनों के लिए शानदार लग सकता है।
अन्य फीचर्स की बात करें तो Redmi K90 Max में WiFi 7, Bluetooth 5.4, NFC और USB 3.2 Gen 1 Type-C पोर्ट दिया गया है। ऑडियो के लिए इसमें BOSE ट्यून किए गए डुअल स्टीरियो स्पीकर्स मिलते हैं। साथ ही बेहतर हैप्टिक फीडबैक के लिए X-axis लीनियर मोटर और सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। यह फोन IP68/IP69 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह डस्ट और वॉटर से सुरक्षित रह सकता है।
Redmi K90 Max की मोटाई 8.18mm और वजन 227 ग्राम है। जिससे बड़ी बैटरी के बावजूद बढ़िया लुक देता है। यह मिड रेंज में उन यूजर्स के लिए पावरफुल विकल्प बन सकता है, जो हाई परफॉरमेंस, बड़ी बैटरी और गेमिंग फीचर्स वाला फोन देख रहें हैं।
Redmi K90 Max की कीमत चीन में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वैरियंट के लिए CNY 2,999 (लगभग 41,000 रुपये) रखी गई है। वहीं, 12GB + 512GB और 16GB + 256GB वेरिएंट्स की कीमत CNY 3,499 (करीब 47,000 रुपये) है। इसके अलावा 16GB + 512GB मॉडल CNY 3,999 (लगभग 54,000 रुपये) में आता है, जबकि टॉप वैरियंट 16GB + 1TB स्टोरेज के साथ CNY 4,699 (करीब 64,000 रुपये) में उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन Space Silver, Shadow Black और Sky Blue जैसे कलर ऑप्शंस में पेश किया गया है। यदि आप चीन में है तो इसे चुन सकते हैं। हम आपको लगातार टेक अपडेट रहेंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।













