Redmi K90 Max का डिजाइन रिवील, कूलिंग फैन, 165Hz स्क्रीन और 8500mAh बैटरी के साथ आ सकता है फोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/04/redmi-k90-max-design-revealed-expected-specs.jpg

Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi की अपकमिंग K-सीरीज को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। बता दें कि बीते दिन Redmi K90 Max का टीजर सामने आया था। वहीं, अब ऑफिशियल रेंडर्स शेयर किए गए हैं, जिससे इसके डिजाइन और कुछ खास फीचर्स की झलक मिलती है। कंपनी ने इस डिवाइस को नए “Space Silver” कलर में दर्शाया है, जो इसे प्रीमियम लुक देता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

रेंडर्स के अनुसार Redmi K90 Max का डिजाइन क्लीन और मॉडर्न नजर आ रहा है। इसमें कूल-टोन सिल्वर फिनिश के साथ फ्लैट एल्यूमिनियम अलॉय फ्रेम दिया गया है, जो फोन को मजबूत और प्रीमियम फील देता है। फ्रंट डिजाइन पूरी तरह सामने नहीं आया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो खासतौर पर गेमिंग यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

Redmi K90 Max फोन के रियर पैनल पर हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल दिखा है, जो Pro Max वैरियंट जैसा दिखता है, लेकिन इसमें एक बड़ा बदलाव देखने को मिलता है। कैमरा मॉड्यूल के एक हिस्से में कूलिंग सिस्टम के लिए वेंट दिया गया है, जो इसे बाकी स्मार्टफोंस से अलग बनाता है। इसके नीचे एक बड़ा एयर आउटलेट भी दिया गया है, जिससे लगता है कि कंपनी इस बार थर्मल मैनेजमेंट पर खास ध्यान दे रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक Redmi K90 Max में 18mm से बड़ा इंटरनल फैन दिया जा सकता है, जो बेहतर एयरफ्लो और तेज हीट डिसिपेशन में मदद कर सकता है। कंपनी का दावा है कि यह सिस्टम हैवी गेमिंग या हाई-परफॉरमेंस टास्क के दौरान डिवाइस को ठंडा रखने में ज्यादा मदद कर सकता है। खास बात यह है कि इस कूलिंग स्ट्रक्चर को मदरबोर्ड से अलग रखा गया है, जिससे डिवाइस की ड्यूरेबिलिटी और डस्ट/वॉटर रेसिस्टेंस पर असर नहीं पड़ेगा।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो लीक रिपोर्ट्स के अनुसार Redmi K90 Max फोन में 6.83-इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन और 165Hz का हाई रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, जो इसे पावरफुल गेमिंग स्मार्टफोन बना सकता है।

बैटरी के मामले में भी Redmi K90 Max फोन काफी दमदार हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 8500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है। इसके अलावा सिक्योरिटी के लिए इसमें अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है।

ऑडियो और हैप्टिक्स की बात करें तो Redmi K90 Max में Bose-ट्यूनड डुअल स्पीकर्स और X-axis लीनियर मोटर मिलने की उम्मीद है, जिससे गेमिंग और मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस और बेहतर हो सकता है। साथ ही, यह फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आ सकता है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रह सकता है।

आगामी Redmi K90 Max स्मार्टफोन खासतौर पर गेमिंग और हाई-परफॉरमेंस यूजर्स को टारगेट कर सकता है। इसका पावरफुल चिपसेट, एडवांस कूलिंग सिस्टम और बड़ी बैटरी ग्राहकों को लुभा सकता है। यदि आप चीन में है तो इसके लिए इंतजार कर सकते हैं। हम आगे भी कोई जानकारी मिलने पर आपको अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।