रेडमी मोबाइल 5G अंडर ₹20000, जानें प्राइस और स्पेसिफिकेशंस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/10/redmi-mobile-under-20000.jpg

रेडमी (Redmi) भारतीय बाजार में पॉपुलर ब्रांड है। कंपनी के पास 20,000 रुपये से कम की रेंज में कई दमदार फोन मौजूद हैं। अगर आप इस प्राइस रेंज में रेडमी फोन तलाश रहे हैं, तो कंपनी के पास रेडमी नोट 13 प्रो, रेडमी नोट 12 प्रो, रेडमी नोट 13, रेडमी नोट 11 प्रो और Xiaomi 11i 5G जैसे फोन मौजूद हैं, जो एमोलेड डिस्प्ले, बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और बेहतर कैमरा परफॉर्मेंस के साथ आते हैं। आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं रेडमी के 20,000 रुपये से कम कीमत वाले फोन (redmi mobile under 20000) की पूरी डिटेलः

20000 रुपये से कम वाले रेडमी मोबाइल 5G

फोन का मॉडल  कीमत
Redmi Note 14 5G 18,999 रुपये (6GB+128GB)
Redmi Note 13 Pro 18,977 रुपये (8GB+128GB)
Redmi Note 12 Pro 5G 19,950 रुपये (6GB+128GB)
Redmi Note 13 256GB 16,988 रुपये (8GB+256GB)
Redmi Note 11 Pro 15,582 रुपये (6GB+128GB)
Xiaomi 11i 5G 19,980 रुपये (6GB+128GB)

नोट : उपरोक्त मोबाइल फोन का प्राइस विभिन्न शॉपिंग साइट्स या रिटेल स्टोर्स पर भिन्न पाया जा सकता है।

Redmi Note 14 5G

रेडमी नोट 14 इस प्राइस रेंज में ब्रांड का सबसे लेटेस्ट स्मार्टफोन है। इसके 6GB + 128GB का रेट ₹18,999 तथा 8GB + 128GB का प्राइस ₹19,999 है। वहीं फोन के सबसे बड़े 8GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट को 21,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह रेडमी फोन MediaTek Dimensity 7025 प्रोसेसर पर काम करता है। वहीं फोन में 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ तगड़ी 5,110mAh Battery मिलती है। इसमें 50MP बैक और 16MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं स्मार्टफोन 6.67-इंच की 120Hz AMOLED स्क्रीन सपोर्ट करता है। कहा जा सकता है कि यह मोबाइल स्टाइलिश लुक के साथ बढिया स्पेसि​फिकेशन्स और एडवांस फीचर्स प्रदान कर सकता है।

क्यों खरीदें

क्यों न खरीदें

Redmi Note 14 5G स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले 6.67-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले
रिफ्रेश रेट 120Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7025
रैम 8GB
स्टोरेज 128GB
रियर कैमरा 50MP + 2MP
फ्रंट कैमरा 16MP
बैटरी 5,110mAh
ओएस एंड्रॉयड 14

Redmi Note 13 Pro

Redmi Note 13 Pro 5G 20,000 रुपये से कम की रेंज में एक शानदार फोन है। स्लिक डिजाइन में आने वाला यह फोन 1.5k रिजॉल्यूशन वाले AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। साथ ही, इसमें आपको अच्छी बैटरी लाइफ भी मिलती है। फोन की खास बात यह है कि इसमें 200MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 16MP सेल्फी कैमरा है, जो फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए परफेक्ट है। फोन में Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर है, जो डेली टास्क और गेमिंग के लिए ठीक है। साथ ही, इसमें 5100mAh बैटरी, हेडफोन जैक और IR ट्रांसमीटर भी हैं। यदि आप ऐसे फोन की तलाश कर रहे हैं, जो कैमरा, परफॉर्मेंस और डिस्प्ले के मामले में अच्छा हो, तो रेडमी नोट 13 प्रो आपके लिए सही विकल्प हो सकता है।

क्यों खरीदें

क्यों न खरीदें

Redmi Note 13 Pro 5G स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले 6.67-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले
रिफ्रेश रेट 120Hz
प्रोसेसर Snapdragon 7s Gen 2
रैम 8GB
स्टोरेज 128GB
रियर कैमरा 200MP+8MP+2MP
फ्रंट कैमरा 16MP
बैटरी 5100mAh
ओएस एंड्रॉयड 13

Redmi Note 12 Pro 5G

Redmi Note 12 Pro 5G भी इस प्राइस रेंज में एक विकल्प हो सकता है। इसमें AMOLED डिस्प्ले और स्टीरियो स्पीकर है, जो वीडियो देखने के एक्सपीरियंस को बढ़िया बनाते हैं। इसके साथ 120Hz पैनल तेजी से स्क्रॉलिंग में मदद करता है। फोन की बैटरी लाइफ और चार्जिंग स्पीड भी अच्छी है। मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1080 प्रोसेसर के साथ आने वाला यह फोन डेली टास्क के दौरान अच्छा परफॉर्मेंस प्रदान करता है । रेडमी नोट 12 प्रो OIS, तेज चार्जर और बेहतर कैमरा के साथ आता है।

क्यों खरीदें

क्यों न खरीदें

Redmi Note 12 Pro स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले 6.67-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले
रिफ्रेश रेट 120Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 1080
रैम 6GB
स्टोरेज 128GB
रियर कैमरा 50MP+8MP+2MP
फ्रंट कैमरा 16MP
बैटरी 5100mAh
ओएस एंड्रॉयड 12

Redmi Note 13 256GB

Redmi Note 13 5G एक वैल्यू फॉर मनी स्मार्टफोन है। इसका AMOLED डिस्प्ले अभी भी सेगमेंट में बेस्ट में से एक है। यह मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6080 प्रोसेसर के साथ डेली टास्क और गेमिंग के दौरान अच्छा परफॉर्मेंस करता है। कैमरा परफॉर्मेंस की बात करें, तो यह दिन की रोशनी में अच्छा आउटपुट देता है। इस सेगमेंट में फोन को मोटोरोला के मोटो जी54 और वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट से टक्कर मिलती है। यदि आप लंबे समय तक चलने वाली बैटरी, डिस्प्ले, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और फास्ट चार्जिंग को महत्व देते हैं, तो Redmi Note 13 5G एक विकल्प हो सकता है।

क्यों खरीदें?

क्यों न खरीदें

Redmi Note 13 स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले 6.67-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले
रिफ्रेश रेट 120Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6080
रैम 8GB
स्टोरेज 256GB
रियर कैमरा 108MP+8MP+2MP
फ्रंट कैमरा 16MP
बैटरी 5000mAh
ओएस एंड्रॉयड 13

Redmi Note 11 Pro

Redmi Note 11 Pro में 6.67-इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जो FHD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में कंपनी ने स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है, जिस कारण आपको डेली टास्क के दौरान सही परफॉर्मेंस मिलता है। यह फोन लंबी बैटरी लाइफ के साथ 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कुछ मिलाकर देखें, तो रेडमी नोट 11 प्रो वैल्यू फॉर मनी स्मार्टफोन है, खासकर जब आप AMOLED डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर, फास्ट चार्जिंग और 5G सपोर्ट जैसी सुविधाएं चाहते हैं।

क्यों खरीदें

क्यों न खरीदें

Redmi Note 11 Pro स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले 6.67-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले
रिफ्रेश रेट 120Hz
प्रोसेसर MediaTek Helio G96 Octa core
रैम 6GB
स्टोरेज 128GB
रियर कैमरा 108MP+8MP+2MP+2MP
फ्रंट कैमरा 16MP
बैटरी 5000mAh
ओएस एंड्रॉयड 11

Xiaomi 11i 5G

Xiaomi 11i 5G भी एक वैल्यू फॉर मनी फोन है, जो मीडियाटेक डाइमेंसिटी 920 प्रोसेसर के साथ आता है । यह 5G फोन है, जिसके कैमरे अधिकांश स्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। फोन AMOLED डिस्प्ले, हाई रिफ्रेश रेट, कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन की न सिर्फ बैटरी लाइफ अच्छी है, बल्कि यह 67W फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।

क्यों खरीदें

क्यों न खरीदें

Xiaomi 11i 5G स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले 6.67-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले
रिफ्रेश रेट 120Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 920
रैम 6GB
स्टोरेज 128GB
रियर कैमरा 108MP+8MP+2MP
फ्रंट कैमरा 16MP
बैटरी 5160mAh
ओएस एंड्रॉयड 11