लो बजट में इंडिया आ रहा Xiaomi का Redmi Note 10T 5G, Realme के लिए खड़ी करेगा परेशानी

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/07/redmi-10-series-amazon-availability.jpeg

शाओमी मार्च में Redmi Note 10 सीरीज के अंदर चार Redmi Note 10 डिवाइस – Redmi Note 10, Redmi Note 10S, Redmi Note 10 Pro, और Redmi Note 10 Pro Max को लॉन्च कर चुकी है। अब, ऐसा लगता है कि कंपनी जल्द ही Redmi Note 10 लाइनअप में एक और स्मार्टफोन जोड़ने वाली है। भारत में इस नए फोन को Redmi Note 10T 5G के नाम से पेश किया जाएगा। दरअसल, अमेज़न इंडिया पर इस अपकमिंग Redmi फोन के लॉन्च को “फास्ट एंड फ्यूचरिस्टिक” टैगलाइन के साथ टीज किया गया है। अमेज़न लिस्टिंग पुष्टि करती है कि Redmi फोन ई-कॉमर्स वेबसाइट के माध्यम से बिक्री पर आएगा। हालांकि, अभी लॉन्च डेट की ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

Amazon पर होगी सेल

Amazon India ने अपकमिंग Redmi नोट 10टी 5जी के लिए एक माइक्रोसाइट बनाई है। आपके लिए सदस्यता लेने और लॉन्च के बारे में नई जानकारी प्राप्त करने के लिए नोटिफाई मी विकल्प अब लाइव हो गया है। पेड अभी तक Redmi Note 10T 5G के बारे में कुछ भी नहीं बताता है, लेकिन हम आने वाले दिनों में डिजाइन और प्रमुख स्पेसिफिकेशन के बारे में जानने की उम्मीद करते हैं। इसे भी पढ़ें: लॉन्च होने के तीन महीने बाद बिकेगा Mi 11 Ultra, सच में थी परेशानी या फिर Xiaomi की कोई प्लानिंग

कुछ महीने पहले एक प्रसिद्ध Xiaomi टिपस्टर, Kacper Skrzypek ने Redmi Note 10T 5G के अस्तित्व की पुष्टि की थी और कहा था कि यह भारत में लॉन्च होगा। हालांकि, अभी तक कंपनी ने इस बारे में पुष्टी नहीं की है। लेकिन, लीक रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इंडिया में आने वाला यह फोन रेडमी नोट 10टी 5जी होगा।

Redmi Note 10T 5G की कीमत

हैंडसेट पहले से ही रूस में लॉन्च किया गया है, केवल एक कॉन्फ़िगरेशन में बिकता है – 4GB + 128GB, और इसकी कीमत 19,990 रूसी रूबल (लगभग 20,550 रुपये) है। हालाँकि, हम उम्मीद कर सकते हैं कि हैंडसेट देश में सस्ता होगा और इसकी कीमत 15,000 रुपए के आस-पास होगी। इसे भी पढ़ें: Xiaomi के बाद अब OPPO ने दिया झटका, एक साथ बढ़ा दिए 5 स्मार्टफोंस के दाम

Redmi Note 10T 5G की स्पेसिफिकेशन

हैंडसेट में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5-इंच FHD+ LCD डिस्प्ले और एक पंच-होल नॉच दिया गया है। इसके अलावा स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 700 प्रोसेसर द्वारा संचालित है, जो एआरएम माली जी57 जीपीयू के साथ है। यह 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी यूनिट से लैस है।

स्मार्टफोन 48MP ट्रिपल-रियर कैमरा सेटअप प्रदान करता है जिसमें 2MP डेप्थ और 2MP मैक्रो सेंसर एलईडी फ्लैश के साथ शामिल है। सेल्फी के लिए, यह 8MP का शूटर प्रदान करता है। डिवाइस में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, एक 3.5 मिमी ऑडियो जैक, एक आईआर ब्लास्टर और एक यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट भी है।