108MP रियर, 20MP सेल्फी कैमरा और 6000mAh बैटरी के साथ Redmi Note 15 4G रिटेलर वेबसाइट पर लिस्ट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/12/redmi-note-15-4g-listed-europe-retailer-website-specs-price.jpg

Redmi Note 15 सीरीज को लेकर एक के बाद एक लीक सामने आ रहे हैं फिलहाल 4G मॉडल सामने आया है। ब्रांड की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन एक जर्मन रिटेलर ने Redmi Note 15 4G को लिस्ट कर दिया है। जिससे इसके डिजाइन, स्पेसिफिकेशंस और कीमत पता चल गई है। आइए, आगे इस 4जी डिवाइस की डिटेल्स जानते हैं।

Redmi Note 15 4G फोन की कीमत €199.90 यानी लगभग 21,000 रुपये बताई गई है। कलर्स के मामले में यह Black, Forest Green और Glacier Blue ऑप्शन में देखा गया है। हालांकि ब्रांड ने इसे आधिकारिक नहीं किया है, लेकिन इसकी सेल अनाउंसमेंट से पहले ही शुरू भी हो चुकी है।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Redmi Note 15 4G में 6.77-इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2392 पिक्सल है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट दे सकता है।

Redmi Note 15 4G फोन में परफॉरमेंस के लिए MediaTek Helio G100 चिपसेट मिलने की जानकारी दी गई है। फोन स्पीड के लिए 6GB और 8GB RAM विकल्पों के साथ देखा गया है। स्टोरेज के लिए 128GB और 256GB वैरियंट मिलेंगे।

कैमरा सेटअप में बैक पैनल पर Redmi Note 15 4G में 108MP मेन सेंसर और 2MP डेप्थ सेंसर मौजूद है। जबकि सेल्फी के लिए 20MP फ्रंट कैमरा है। यह पावरफुल 6,000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लिस्टेड है।

Redmi Note 15 4G फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंस प्रदान कर सकता है। सॉफ्टवेयर के मामले में यह HyperOS 2 पर रन कर सकता है। हालांकि यह कमी लग रही है क्योंकि HyperOS 3 पहले ही जारी हो चुका है। माना जा रहा है कि यह Android 15 पर आधारित होगा।

Redmi Note 15 4G के फीचर्स को देखते हुए यह फोन उन यूजर्स को टारगेट कर सकता है जो बड़े AMOLED डिस्प्ले, दमदार बैटरी और अच्छे कैमरा की तलाश में हैं। हालांकि फोन में 5G सपोर्ट नहीं है इसलिए सिर्फ 4जी फोन लेने वालों को ही पसंद आ सकता है।

Redmi Note 15 4G का मुकाबला बाजार में संभावित तौर पर Moto G85, OPPO A6 4G और Realme Narzo N65 जैसे फोंस से हो सकता है। हालांकि ब्रांड के कंफर्म करने के बाद ही हम ज्यादा अच्छे से इसकी तुलना कर सकते हैं।

अगर आपको बेहतर डिस्प्ले, बढ़िया बैटरी और 4जी एक्सपीरियंस चाहिए तो Redmi Note 15 4G अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। यदि आप इसे लेना चाहे तो ब्रांड के ऐलान का वेट कर सकते हैं। हम आगे भी आपको इस फोन के बारे में अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।