
लंबे समय बाद इंडिया में ‘रेडमी नोट’ फोन आ रही है। साल 2026 के पहले सप्ताह में शाओमी रेडमी अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 15 5G भारतीय बाजार में उतार देगी। यूं तो यह मोबाइल पहले ही चाइना में पेश किया जा चुका है लेकिन, इंडिया में लॉन्च होने वाला रेडमी नोट 15 5जी फोन चाइनीज मोबाइल से अलग होगा। इस स्मार्टफोन की कुछ डिटेल्स कंपनी द्वारा शेयर की जा चुकी है और कुछ जानकारियां लीक में सामने आई है। इस अपकमिंग रेडमी 5जी फोन में क्या मिलेगा इसकी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
Redmi Note 15 5G इंडिया लॉन्च डेट
रेडमी नोट 15 5जी फोन 6 जनवरी को इंडिया में लॉन्च होगा। इस दिन शाओमी कंपनी भारत में ईवेंट का आयोजन करेगी जिसके मंच पर स्मार्टफोन की कीमत, सेल डेट और ऑफर्स के साथ ही फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की आधिकारिक जानकारी दी जाएगी। गौरतलब है कि 6 जनवरी को Redmi Note 15 5G फोन के साथ Redmi Pad 2 Pro 5G टैबलेट भी इंडिया में लॉन्च होगा।
Redmi Note 15 5G इंडिया प्राइस (लीक)
बीते दिनों लीक में सामने आया था कि रेडमी नोट 15 5जी फोन इंडिया में 8GB RAM पर लॉन्च किया जाएगा और दो स्टोरेज वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा। लीक के अनुसार मोबाइल के 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 22,999 रुपये में लाया जा सकता है। वहीं फोन के 256GB मेमोरी वेरिएंट को 24,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। बताते चलें कि Redmi Note 14 5G फोन के 8GB + 128GB वेरिएंट को ₹19,999 और 8GB + 256GB वेरिएंट को ₹21,999 में लॉन्च किया गया था।
Redmi Note 15 5G स्पेसिफिकेशन्स
परफॉर्मेंस
कंपनी की ओर से कंफर्म कर दिया गया है कि रेडमी नोट 15 5जी फोन क्वालकॉम के Snapdragon 6 Gen 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। यह 4नैनोमीटर प्रोसेस पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता है। ब्रांड के मुताबिक यह पिछली जेरनेशन की तुलना में 10% GPU और 30% CPU परफॉर्मेंस बूस्ट कर सकता है। कंपनी इस स्मार्टफोन के साथ 48 महीने की लैग-फ्री परफॉर्मेंस देने का दावा कर रही है। बताते चलें कि भारतीय बाजार में यह रेडमी 5जी फोन Xiaomi HyperOS 2 पर काम करेगा।
बैटरी
इन दिनों बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोंस का चलन है। लगभग सभी मोबाइल कंपनियां 6,500एमएएच या 7,000एमएएच तक की बैटरी वाले फोन लेकर आ रही है। लेकिन लेकिन Redmi Note 15 5G फोन इस ट्रेंड से थोड़ा अलग रहेगा। ब्रांड की ओर से अनाउंस किया जा चुका है कि इंडिया में यह मोबाइल 5520mAh Battery पर लॉन्च होगा। कंपनी इसे 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लेकर आ रही है। रेडमी का कहना है कि फुल चार्ज के बाद यह मोबाइल 1.6 दिन तक काम कर सकता है। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक भी दी गई है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए रेडमी नोट 15 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 108-मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया गया है। यह हाई रेजोल्यूशन कैमरा है जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) के साथ 4K Video रिकॉर्ड कर सकता है। इस कैमरा में यूजर्स को मल्टीफोकल पोर्टरेट और डायनामिक शॉट्स भी मिलेंगे। अभी सेकेंडरी रियर सेंसर की जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन यह 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस हो सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस अपकमिंग Redmi 5G फोन को 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। यहीं सेंसर ग्लोबल मॉडल में दिया गया है।
स्क्रीन
Redmi Note 15 5G फोन को 2392 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.77-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने बताया है कि यह Curved AMOLED पैनल पर बनी पंच-होल स्टाइल वाली डिस्प्ले होगी। फोन स्क्रीन पर 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 3200nits ब्राइटनेस का सपोर्ट भी मिलेगा। यह मोबाइल Hydro Touch 2.0 फीचर से लैस होगा जिसके चलते गीले हाथों से भी फोन टच बिना रूकावट यूज किया जा सकेगा। वहीं फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक भी मिलेगी। रेडमी ने इस फोन स्क्रीन को टीयूवी ट्रिपल आई केयर सर्टिफाइड बताया है जो लंबे फोन यूज़ के बाद भी आंखों को नुकसाने पहुंचने से रोकेगी।
कंपनी द्वारा जहां स्मार्टफोन की अधिकांश स्पेसिफिकेशन्स रिवील की जा चुकी है। वहीं साथ ही यह भी बता दिया गया है कि रेडमी नोट 15 5जी फोन IP66 रेटिंग के साथ लाया जाएगा। इसे बहुत ज्यादा प्रभावशाली तो नहीं कहेंगे लेकिन हल्की फुल्की पानी की बौछारों से Redmi Note 15 सुरक्षित रह लेगा। वहीं इस स्मार्टफोन की थिकनेस 7.35mm बताई गई है जो इसे स्लीक लुक देगी।
Redmi Note 14 5G में क्या है
रेडमी नोट 15 की ओल्ड जेनरेशन और मार्केट में मौजूद रेडमी नोट 14 5जी पर नज़र डालें तो यह मोबाइल MediaTek Dimensity 7025 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 457426 AnTuTu स्कोर अचीव कर चुका है। इस मोबाइल में 6.67 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 2100निट्स पीक ब्राइटनेस और 1920Hz PWM डिमिंग सपोर्ट करती है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मिलती है।
फोटोग्राफी के लिए रेडमी नोट 14 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 50MP LYT-600 OIS सेंसर और 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस मौजूद है। वहीं फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया गया है। पावर बैकअप के लिए रेडमी नोट 14 5जी फोन 5,110एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में PC Mark Battery स्कोर 19 घंटे और 21 मिनट का आ चुका है। चार्जिंग के लिए इसमें 45वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी गई है।

























