200MP कैमरा, 100W चार्जिंग और IP69K रेटिंग के साथ Redmi Note 15 Pro Plus 5G हुआ ग्लोबली लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/12/redmi-note-15-pro-Global.jpg

रेडमी नोट 15 सीरीज अक्टूबर 2025 में चीन में लॉन्च हुई थी। अब कंपनी ने इस स्मार्टफोन सीरीज को ग्लोबल मार्केट में भी उतार दिया है। सीरीज के टॉप मॉडल Redmi Note 15 Pro+ को ब्रांड द्वारा चाइनीज फोन की तुलना में अधिक पावरफुल और एडवांस बनाया है जो कई बड़ी अपग्रेड्स के साथ आया है। यही अपग्रेडेड ग्लोबल मॉडल इंडिया में भी लॉन्च होने के उम्मीद है। नए Redmi Note 15 Pro+ 5G फोन में क्या खास है और यह चीनी मॉडल से कितना अलग है इसकी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

सबसे बड़ा बदलाव रेडमी नोट 15 प्रो+ 5जी फोन के कैमरा सेगमेंट में किया गया है। चीन में जहां यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च हुआ था, वहीं ग्लोबल मॉडल को डुअल रियर कैमरा के साथ लाया गया। चाइनीज फोन में 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया था जब्कि इंटरनेशनल मॉडल 200 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर के साथ लॉन्च हुआ है। इसमें 2x और 4x इन-सेंसर ज़ूम भी मिलता है।

Redmi Note 15 Pro+ 5G फोन के ग्लोबल मॉडल में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस लगाया गया है। चीन मॉडल में 50MP telephoto लेंस भी दिया गया था लेकिन ग्लोबल वर्ज़न में इसे हटा लिया गया है। वहीं सेल्फी खींचने और वीडियो कॉलिंग के लिए इसे 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ मार्केट में लाया गया है जो चीनी मॉडल में भी दिया गया था।

दोनों वर्जन की बैटरी में भी चेंज किया गया है। चाइना में यह रेडमी 5जी फोन 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ 7,000mAh बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं ग्लोबल मार्केट में रेडमी नोट 15 प्रो प्लस को 6,500एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया गया है। वहीं इसे तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 100W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है। कंपनी ने इस मोबाइल में 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग भी दी है।

Redmi Note 15 Pro+ 5G फोन क्वालकॉम के Snapdragon 7s Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 1.84GHz से लेकर 2.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। हैवी गेमिंग के दौरान फोन को हीट से बचाने के लिए 5954mm² तक थर्मल कंडक्टिविटी प्रदान करने वाला आइस-सील्ड सर्कुलेटिंग कूलिंग पंप भी लगाया है।

रेडमी नोट 15 प्रो+ 5जी स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में 2772 x 1280 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह AMOLED पैनल पर बनी डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200nits ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। यह मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है जिसके साथ Gorilla Glass Victus 2 की प्रोटेक्शन मिलती है।

यह रेडमी का वॉटरप्रूफ फोन है जिसे IP66+IP68+IP69+IP69K सर्टिफिकेशन्स के साथ लाया गया है। यह गर्म पानी व कई तरह के लिक्विड झेल सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाईफोन और ब्लूटूथ 5.4 के साथ एनएफसी का सपोर्ट भी दिया गया है। ग्लोबल मार्केट में रेडमी नोट 15 प्रो+ को Black, Mocha Brown और Glacier Blue कलर में लॉन्च किया गया है।

Redmi Note 15 Pro+ 5G इंडिया में लॉन्च कब होगा, यह जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। उम्मीद कर सकते हैं कि कंपनी 6 जनवरी को Redmi Note 15 लॉन्च के आस-पास सीरीज के प्रो मॉडल्स को भी टीज़ करना शुरू कर दे। फिलहाल ब्रांड की ओर से ग्लोबल नोट 15 प्रो+ की कीमत भी शेयर नहीं की गई है। इस फोन से जुड़ी जानकारी सामने आते ही खबर को अपडेट कर दिया जाएगा। बताते चलें कि कंपनी इस फोन को 8GB+128GB, 12GB+256GB और 12GB+512GB वेरिएंट्स में बेचेगी।