10000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हो सकती है Redmi Note 16 series

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/01/redmi-note-15-pro-series.jpg

Xiaomi सब-ब्रांड रेडमी ने साल 2026 की शुरुआत में ही इंडिया में अपनी ‘नोट15 प्रो’ सीरीज के साथ की थी। इस सीरीज में Redmi Note 15 Pro और Redmi Note 15 Pro Plus लॉन्च किए थे। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी इनके सक्सेसर पर काम शुरू कर चुकी है। यानी आने वाले महीनों में Redmi Note 16 series को टेक मंच पर पेश किया जा सकता है। हालांकि भारत से पहले से रेडमी फोन चीन में लॉन्च होंगे। वहीं ताजा लीक में रेडमी नोट 16 सीरीज की स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ गई है।

रेडमी नोट 16 सीरीज की डिटेल्स चीनी टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन द्वारा शेयर की गई है। लीक में बताया गया है कि कंपनी डिवाइस की टेस्टिंग कर रही है जिसे बाजार में 10,000एमएएच बैटरी के साथ लाया जाएगा। यह अपकमिंग रेडमी नोट 16 सीरीज का ही फोन बताया गया है। लीक की मानें तो यह Redmi Note 16 Pro+ हो सकता है जो 10,000mAh battery पर लॉन्च हो सकता है।

रेडमी नोट 16 प्रो प्लस 5जी फोन में 10000एमएएच बैटरी के साथ ही 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जा सकता है। अगर बाजार में बिक रहे Redmi Note 15 Pro+ की बात करें तो यह मोबाइल 6500mAh बैटरी पर लॉन्च किया गया था। वहीं Redmi Note 15 Pro में 6580mAh बैटरी दी गई थी। यानी पावर बैकअप के मामले में अपकमिंग रेडमी नोट फोन मौजूदा मॉडल्स से काफी ज्यादा एडवांस और ताकतवर होकर आएंगे।

रेडमी नोट 15 प्रो प्लस को कंपनी ने 100W HyperCharge तकनीक से लैस किया है। बताते चलें कि 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसने फोन को सिर्फ 38 मिनट में ही 20% से 100% फुल चार्ज कर दिया था। वहीं कंपनी ने अपने स्मार्टफोन में 22.5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया है। यह रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी रेडमी नोट 16 प्रो+ में भी देखने को मिल सकती है।

Redmi Note 15 Pro

Redmi Note 16 Pro Plus की ही बात करें तो ताजा लीक के मुताबिक यह 200-मेगापिक्सल कैमरा के साथ लाया जा सकता है। यह फोन का मेन सेंसर बताया जा रहा है। कंपनी ने रेडमी नोट 15 प्रो सीरीज में भी 200MP कैमरा लगाया है। यह यह एफ/1.7 अपर्चर वाला लेंस है जो 2x और 4x इन-सेंसर ज़ूम सहित OIS सपोर्ट करता है। Redmi Note 15 Pro और Note 15 Pro+ दोनों स्मार्टफोंस में यही कैमरा लेंस मिलता है।

रेडमी नोट 16 प्रो और नोट 16 प्रो+ से जुड़ी अन्य स्पेसिफिकेशन्स तो अभी सामने नहीं आई है लेकिन आशा कर सकते हैं कि आने वाले दिनों में प्रोसेसर से संबंधित जानकारी भी मिल सकती है। बहरहाल रेडमी नोट 15 प्रो सीरीज की बात करें तो रेडमी नोट 15 प्रो 5जी फोन में 2.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने वाला MediaTek Dimensity 7400-Ultra प्रोसेसर लगाया गया है। वहीं रेडमी नोट 15 प्रो+ स्मार्टफोन 2.7GHz पीक क्लॉक स्पीड वाला क्वालकॉम Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर सपोर्ट करता है।

Redmi Note 15 Pro+

रेडमी नोट 15 प्रो सीरीज के दोनों स्मार्टफोन Xiaomi HyperOS पर काम करते हैं और फास्ट व लैग​फ्री गेमिंग के लिए इनमें Xiaomi IceLoop कूलिंग सिस्टम दिया गया है बेहतर थर्मल मैनेजमेंट करता है। इनमें 6.83-इंच 1.5K डिस्प्ले लगाई गई है जो CrystalRes AMOLED पैनल पर बनी है और 120Hz रिफ्रेश रेट व 3200nits पीक ब्राइटनेस जैसे फीचर्स सपोर्ट करती है।

कीमत की बात करें तो Redmi Note 15 Pro 8GB RAM वाला 5G फोन है जिसे 128GB और 256GB मेमोरी पर लॉन्च किया गया है। इन दोनों वेरिएंट्स का प्राइस क्रमश: 29,999 रुपये और 31,999 रुपये है। वहीं Redmi Note 15 Pro+ इंडियन मार्केट में तीन वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। इसका शुरुआती प्राइस 37,999 रुपये (8+256) है। वहीं 12GB RAM वाले फोन को 256GB मेमोरी के साथ 39,999 रुपये और 512GB स्टोरेज के साथ 43,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।