Redmi Note 17R जल्द हो सकता है लॉन्च, Snapdragon 4 Gen 4 और 7000mAh बैटरी के साथ आ सकता है फोन

Redmi अपनी अगली Note सीरीज इस साल लेकर आ सकता है। इसमें आने वाले मॉडल्स को लेकर पहले भी लीक सामने आए हैं। वहीं, अब आगामी Redmi Note 17R को लेकर नई जानकारी देखने को मिली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस बार Note 16 सीरीज को स्किप कर सकती है और Redmi Note 17 लाइनअप लॉन्च कर सकती है। जिसमें कई मॉडल शामिल हो सकते हैं। आइए, आगे Note 17R और इस लाइनअप से जुड़ी संभावित डिटेल्स जानते हैं।
Redmi Note 17R लिस्टिंग डिटेल्स
Redmi Note 17R को चीन की 3C, SRRC और MIIT सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। लिस्टिंग में फोन का मॉडल नंबर 26021RN18C बताया गया है, जबकि MIIT डेटाबेस में इसे M025EC मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया है। हालांकि इन सर्टिफिकेशन लिस्टिंग्स में फोन के फीचर्स नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि यह डिवाइस जून में लॉन्च हो सकता है।
Redmi Note 17R स्पेसिफिकेशंस (लीक)
लीक रिपोर्ट्स के अनुसार Redmi Note 17R दुनिया के शुरुआती स्मार्टफोंस में से एक हो सकता है, जिसमें Qualcomm का नया Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर लगाया जा सकता है। यह चिपसेट इसी साल अप्रैल में पेश किया गया था। इसके अलावा फोन में हाई रिफ्रेश रेट वाला LCD डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। साथ ही लंबे बैकअप के लिए 7,000mAh से बड़ी बैटरी मिलने की बात कही जा रही है।
कैमरा फीचर्स की बात करें तो फोन में 50MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। बड़ी बैटरी और नए Snapdragon चिपसेट के साथ यह फोन बजट सेगमेंट में लंबा बैकअप और बेहतर परफॉरमेंस प्रदान कर सकता है।
रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि Redmi Note 17R चीन में आ सकता है। जबकि ग्लोबल मार्केट में इसे Redmi 17 5G नाम से लॉन्च किया जा सकता है। इससे पहले भी Redmi Note 15R को कुछ मार्केट्स में Redmi 15 5G नाम से लाया गया था।
भारत में पिछले साल लॉन्च हुए Redmi 15 5G की शुरुआती कीमत 19,999 रुपये के आसपास है। हालांकि मौजूदा मेमोरी चिप्स की बढ़ती कीमतों और लगातार हो रहे प्राइस हाइक को देखते हुए माना जा रहा है कि आगामी Redmi 17 5G की कीमत 20,000 रुपये से ज्यादा हो सकती है।
यदि यह फोन बड़ी बैटरी, नए Snapdragon प्रोसेसर और 5G कनेक्टिविटी के साथ आता है, तो इसका मुकाबला संभावित तौर ओर Realme, Samsung और iQOO जैसी कुछ कंपनियों के स्मार्टफोन्स से हो सकता है। अगर आप फोन लेने के लिए कुछ समय रुक सकते हैं तो यह सस्ते में बढ़िया ऑप्शन बन सकता है। हम आपको लगातार अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।