7550mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 16GB रैम के साथ चीन में लॉन्च हुआ REDMI का दमदार फोन, जानें प्राइस और खूबियां

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/04/redmi-turbo-4-pro-launched-in-china-price-specifications.jpg

Xiaomi की सब ब्रांड रेडमी ने चीन में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Redmi Turbo 4 Pro लॉन्च कर दिया है। यह स्नैपड्रैगन 8s Gen4 SoC द्वारा संचालित पहला फोन है इसमें दमदार चिप के साथ 6.83 इंच हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, बड़ी 7550mAh बैटरी और शानदार कैमरा सेटअप दिया गया है। कंपनी ने इसे कई वेरिएंट्स में पेश किया है, जिसमें एक खास Harry Potter Edition भी शामिल है। आइए, आगे आपको खूबियां और कीमत विस्तार से बताते हैं।

REDMI Turbo 4 Pro के स्पेसिफिकेशंस

REDMI Turbo 4 Pro की कीमत और कलर्स

Redmi Turbo 4 Pro मोबाइल चीन में 5 स्टोरेज और एक Harry Potter Edition में लॉन्च हुआ है। जिनकी डिटेल्स आप टेबल में देख सकते हैं। वहीं, कलर्स की बात करें तो फोन ब्लैक, वाइट और ग्रीन जैसे तीन रंगो में आता है।

वैरियंट चाइना प्राइस भारतीय कीमत अनुमानित
12GB + 256GB 2,199 युआन ₹25,760
16GB + 256GB 2,299 युआन ₹26,935
12GB + 512GB 2,499 युआन ₹29,280
16GB + 512GB 2,699 युआन ₹31,620
16GB + 512GB (Harry Potter Edition) 2,799 युआन ₹32,795
16GB + 1TB 2,999 युआन ₹35,135