
Redmi Turbo 5 कुछ ही समय पहले चीन के रेडियो सर्टिफिकेशन डाटाबेस में देखा गया था जिससे पता चला था कि कंपनी इस मोबाइल पर काम शुरू कर चुका है। वहीं आज डिजिटल चैट स्टेशन के हवाले से इस अपकमिंग रेडमी फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स की भी सामने आ गई है। चाइनीज माइक्रोब्लागिंग साइट वेइबो पर रेडमी टर्बो 5 की डिटेल्स शेयर की गई है जिसमें बैटरी, चार्जिंग, डिस्प्ले और डिजाइन की जानकारी प्राप्त हुई है।
सामने आई जानकारी के अनुसार रेडमी टर्बो 5 को कंपनी बेहद ही शक्तिशाली 9,000mAh बैटरी से लैस कर बाजार में उतार सकती है। यह silicon battery बताई जा रही है जो लंबे समय तक हेल्थ मेंटेन रख सकेगी। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए रेडमी स्मार्टफोन में 100W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट भी दिया जा सकता है। वायरलेस चार्जिंग मिलेगी या नहीं, इस बारे में अभी कुछ पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।
Redmi Turbo 5 को 1.5K रेजोल्यूशन वाली स्क्रीन पर लाया जा सकता है। लीक के अनुसार इस फोन में OLED पैनल पर बनी फ्लैट डिस्प्ले दी जाएगी जो किनारों पर से राउंड होगी। फिलहाल स्क्रीन साइज की जानकारी तो सामने नहीं आई है लेकिन लीक के मुताबिक यह मोबाइल अल्ट्रासोनिक इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करेगा। इस फोन को IP68+69 रेटिंग के साथ लाया जा सकता है जो इसे डस्टप्रूफ और वॉटरप्रूफ मोबाइल बनाएगा।
लीक के अनुमान जताया गया है कि रेडमी टर्बो 5 5जी फोन को मीडियाटेक के Dimensity 8500 Ultra चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। गौरतलब है कि यह प्रोसेसर अभी मार्केट में नहीं आया है और इसे अलगे महीने पेश किया जा सकता है। वहीं एक चर्चा यह भी हो रही है कि नवंबर में OPPO Reno 15 Pro इसी डाइमेंसिटी 8500 अल्ट्रा प्रोसेसर पर लॉन्च हो सकता है।

लगे हाथ बता दें कि इसी साल लॉन्च हुआ Redmi Turbo 4 दुनिया का पहला स्मार्टफोन था जो MediaTek Dimensity 8400 Ultra प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ था। वहीं अब टर्बो 5 में इसका अपग्रेडेड वर्जन डाइमेंसिटी 8500 अल्ट्रा आएगा। लीक की मानें तो साल 2026 के शुरुआती हफ्तों में ही Redmi Turbo 5 चीन में लॉन्च हो जाएगा जो बाद में इंडिया में POCO X8 Pro नाम से लॉन्च होगा।
रेडमी टर्बो 4 की ही बात करें तो यह 16GB RAM वाला 5G फोन था। पावर बैकअप के लिए इसमें 6,550mAh बैटरी दी गई थी जो इसके सक्सेसर में काफी ज्यादा पावरफुल होने वाली है। यह रेडमी फोन 50MP बैक और 20MP फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इसमें 6.67 इंच की 1.5K OLED स्क्रीन दी गई है। स्पेसिफिकेशन्स को देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि रेडमी टर्बो 5 इससे भी अधिक बेहतर स्पेक्स के साथ लाया जाएगा।











