Redmi Turbo 5 इंडिया में 2 जून को होगा पेश, मिल सकती है 7560mAh बैटरी और LPDDR5X Ultra RAM

Join Us icon

Xiaomi सब-ब्रांड रेडमी ने कई दिनों पहले ही अनाउंस कर दिया था कि वह भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Redmi Turbo 5 लेकर आ रही है। वहीं आज इस अपकमिंग मोबाइल की लॉन्च डेट रिवील हो गया है। कंपनी की ओर से घोषणा कर दी गई है कि रेडमी टर्बो 5 2 जून को इंडिया में पेश कर दिया जाएगा। इस दिन फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी जा सकती है। यह पावरफुल गेमिंग फोन बनकर आएगा जिसमें हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स देखने को मिलेगी।

Redmi Turbo 5 इंडिया लॉन्च डेट

रेडमी टर्बो 5 इंडिया लॉन्च डेट अभी अनाउंस नहीं हुई लेकिन कंपनी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर ट्वीट करते हुए बताया है कि कंपनी 2 जून को रेडमी टर्बो 5 पेश करने वाली है। अभी कंफर्म तो नहीं है लेकिन इस दिन स्मार्टफोन की लुक, डिजाइन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी जा सकती है। वहीं Redmi Turbo 5 इंडिया प्राइस और सेल डेट को कुछ दिनों बाद अनाउंस किया जा सकता है।

Redmi Turbo 5 स्पेसिफिकेशन्स

रेडमी टर्बो 5 स्मार्टफोन चाइना में लॉन्च किया जा चुका है और इस मॉडल को भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। चीन में यह मोबाइल Mediatek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट पर लॉन्च हुआ था। इसी प्रोसेसर के साथ इंडिया में लॉन्च हो सकता है। गौरतलब है कि यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 3.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G720 जीपीयू दिया गया है।

Redmi Turbo 5 एंड्रॉयड 16 पर लाया जाएगा जो कंपनी के लेटेस्ट HyperOS 3 के साथ मिलकर काम करेगा। मोबाइल गेमिंग और हैवी परफॉर्मेंस के दौरान फोन हीट होने से रोकने के लिए रेडमी टर्बो 5 में 3D ice-cooling सिस्टम लगाया है। रेडमी का दावा है कि इस 5जी फोन में 2K फ्रेम रेट पर मोबाइल गेम खेले जा सकते हैं। चाइना में तो यह LPDDR5X Ultra RAM पर पेश किया गया है और इंडिया में भी यही रैम टेक्नोलॉजी मिल सकती है।

ये वाला रेडमी 5जी फोन 2756 x 1268 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.59-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह AMOLED पैनल पर बनी डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 3840Hz PWM डिमिंग और 3500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। फोन स्क्रीन Wet Hand Touch 2.0 और इन-डिस्प्ले 3D ultrasonic फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स से लैस है।

फोटोग्राफी के लिए Redmi Turbo 5 5G फोन में डुअल रियर कैमरा लगा है। चाइना मॉडल की ही बात करें तो इसके बैक पैनल पर एफ/1.5 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल वाला Sony IMX882 OIS सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रेडमी टर्बो 5 स्मार्टफोन 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

इस रेडमी 5जी फोन में पावर बैकअप के लिए 7560mAh battery दी गई है। यह चाइना मॉडल की बैटरी कैपेसिटी है जो इंडियन मॉडल में भी मिल सकती है। वहीं स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए Redmi Turbo 5 में 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इस Redmi 5G फोन में 27W रिवर्स चार्जिंग तकनीक भी मिल सकती है।

बताते चलें कि यह रेडमी 5जी फोन चाइना में IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग के साथ लाया गया है। ये आईपी रेटिंग स्मार्टफोन को धूल और पानी से बचाने के साथ ही कई तरह की लिक्विड प्रोटेक्शन भी देती है। यह फोन ड्रॉप रेजिस्टेंस है जिसके चलते जमीन पर गिरने पर भी इस स्मार्टफोन का कुछ नहीं बिगड़ेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here