Reliance ने की बड़ी तैयारी, Jio के साथ जल्द इस टेलीकॉम कंपनी के मालिक होंगे मुकेश अंबानी!

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/05/mukesh-ambani-jio-plan.jpg

इंडिया में सस्ते डाटा और मुफ्त कॉल के साथ पूरी मोबाइल टेलीकॉम मार्केट को हिलाने के बाद रिलायंस जियो के मालिक मुकेश अंबानी अब अपने दूरसंचार व्यवसाय को विश्व स्तर पर ले जाने की बड़ी तैयारी करते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, रिपोर्ट सामने आई है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) Deutsche टेलीकॉम एजी के नीदरलैंड व्यवसाय के लिए एक प्रस्ताव पर विचार कर रही है, जिसका कीमत लगभग $ 6 बिलियन या 44,700 करोड़ रुपए हो सकता है। मतलब अलग रिपोर्ट सही साबित हुई तो जियो के बाद मुकेश अंबानी T-Mobile के मालिक बन जाएंगे। हालांकि, अभी यह सिर्फ शुरुआती रिपोर्ट के कंपनी की ओर से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।

Jio में मिलेगा T-Mobile?

दरअसल, ब्लूमबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में कुछ अज्ञात सूत्रों का हवाले देते हुए जानकारी दी है कि RIL टेलीकॉम कंपनी T-Mobile नीदरलैंड BV के लिए बोली लगाने पर विचार कर रही है। हालांकि, रिपोर्ट में यह भी साफ किया गया है कि इस बात पर अभी विचार-विमर्श चल रहा है और कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है कि रिलायंस औपचारिक प्रस्ताव के साथ आगे बढ़ने का फैसला करेगा ही। इसे भी पढ़ें: JioPhone से मिले झटकों के बाद क्या इंडियन्स कर पाएंगे JioPhone Next पर भरोसा

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगा Jio का नाम

बता दें कि मुकेश अंबानी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि वह भविष्य में रिलायंस की डिजिटल इकाई Jio Platforms Ltd. का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार करना चाहते हैं। कंपनी को पिछले साल फेसबुक इंक सहित निवेशकों से 20 अरब डॉलर से अधिक की फंडिंग प्राप्त हुई थी। वहीं, दूसरी ओर माना जा रहा है कि कंपनी जियो और टी-मोबाइल साथ में एक इंटरनेशनल लेवल की टेलीकॉम कंपनी बन सकते हैं। इसे भी पढ़ें: JioPhone Next बना Nokia के लिए फायदे का सौदा, जानें कैसे मारा नोकिया ने “मौके पर चौका”

JioPhone Next

Reliance Jio ने इस साल AGM के दौरान JioPhone Next को पेश किया था। माना जा रहा है कि यह Ultra Affordable 4G SmartPhone होगा, जिसे Jio और Google द्वारा मिलकर बनाया है। जियोफोन नेक्स्ट 10 सितंबर के दिन सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा जिसका दाम 2,500 रुपये से लेकर 3,000 रुपये के बीच हो सकता है। देश में बेशक 5G Network और 5G Internet की तैयारियां चल रही हो लेकिन आज भी अनेंको मोबाइल यूजर 2G Mobile यानी Feature Phone का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे ही उपभोक्ताओं के लिए JioPhone Next 4G SmartPhone बड़ा बदलाव लेकर आ रहा है।