Jio का यह प्लान 14GB डाटा के साथ चलेगा महीना भर, कीमत सिर्फ 152 रुपए

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/12/Reliance-Jio-Offer-Plans.jpg

Reliance Jio इस समय भारत के टेलीकॉम मार्केट में सभी की पसंदीदा कंपनी है और इसका सबसे महत्वपूर्ण कारण कंपनी के कम कीमत वाले प्लान हैं। दरअसल, जियो के पास प्रीपेड के साथ ही पोस्टपेड कैटेगरी में मौजूद प्लान्स की एक लंबी लिस्ट मौजूद है। वहीं, अगर आप जियो के प्रीपेड ग्राहक हैं और एक कम कीमत वाले प्लान की तलाश कर रहे हैं तो हम आपको एक ऐसे शानदार प्लान की जानकारी देने वाले हैं, जिसमें आपको 28 दिन की वैधता मिलती है। हालांकि, यह प्लान सिर्फ jio Phone यूजर्स के लिए है। इस प्लान की कीमत 152 रुपए है। आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में सबकुछ।

Jio ने 1 दिसंबर से अपने कुछ प्लान की कीमत बढ़ा दी है। वहीं, कुछ प्लान्स में मिलने वाले लाभ कम कर दिए हैं। उन्हीं में से एक जियोफोन का 152 रुपए वाला प्लान भी है। कंपनी ने इस प्लान में मिलने वाले डाटा को 56जीबी से कम करके 14जीबी कर दिया है। इस हिसाब से यूजर्स को प्लान में डेली 500एमबी डाटा मिलेगा।

Jio का 152 रुपए वाला प्लान

नोट: हमारे अनुसार यह प्लान ऐसी स्थिति में सही रहेगा, जब आपके Jio Phone का डाटा कम पड़ रहा हो। वहीं, महीनेभर के लिए खास डाटा की जरूरत को पूरा करने के लिए यह रिचार्ज करा सकते हैं। इसे भी पढ़ें: शुरू हुई Jio Phone Next की सेल, यहां देखें खरीदारी का तरीका और प्लान

JioPhone का 91 रुपए वाला प्लान

इस रिचार्ज प्लान में आपको 28 दिनों वैद्यता मिलेगी। प्लान में इंटरनेट की बात करें तो इसमें 100MB डाटा दिया जा रहा है। इसके अलावा एडिशनल तौर पर कंपनी की तरफ से आपको 200MB डाटा भी मिलेगा। ऐसे में कुल 3GB डाटा इस प्लान को रिचार्ज कराने पर मिलेगा।
लेटेस्ट वीडियो

वहीं, रिचार्ज में आपको अनलिमिटेड कॉल्स की सुविधा और 50 SMS मिल रहे हैं। इस रिचार्ज प्लान के साथ आप जियो की दूसरी सेवाओं का आनंद भी उठा सकते हैं। साथ ही अगर आप जियो फोन के उपयोगकर्ता हैं और एक किफायती रिचार्ज प्लान की तलाश कर रहे हैं तो यह एक अच्छा ऑप्शन है।