Jio से 2 गुना ज्यादा डाटा और 98 रुपए सस्ता है BSNL का ये प्लान

Join Us icon

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) के पास अपने यूजर्स को लुभाने के लिए कई तरह के प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान हैं। लेकिन, कंपनी के कुछ ऐसे प्लान भी हैं, जिसे सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL के प्लान्स से कड़ी टक्कर मिलती है। इसी को देखते हुए आज हम रिलायंस जियो और बीएसएनएल के 90 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान की तुलना आपस में करने वाले हैं। दरअसल, रिलायंस जियो ने 90 दिन का प्लान हाल ही में लॉन्च किया है,जिसकी कीमत 597 है। इस प्लान को बीएसएनएल के प्लान की कीमत 499 रुपए से कड़ी चुनौती मिलती दिखाई दे रही है।

Jio का 90 दिन वाला प्लान

  • रिलायंस जियो के 90 दिन वाले प्रीपेड प्लान की कीमत 597 रुपए है।
  • यह कंपनी के हाल ही में लॉन्च हुए No Daily Limit प्लान्स कैटेगरी के अंदर लाया गया था।
  • इसमें ग्राहकों को 75 जीबी डेटा दिया जाता है, जिसका इस्तेमाल बिना किसी डेली लिमिट के किया जा सकता है।
  • प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, रोज 100 एसएमएस और Jio apps का मुफ्त सब्सक्रिप्शन दिया जाता है।

jio-vs-bsnl-plan

BSNL का 90 दिन वाला प्लान

  • बीएसएनएल के 90 दिन वाले प्लान की कीमत 499 रुपए है।
  • इस प्लान में ग्राहकों को डेली 2 जीबी डाटा मिलता है। इस तरह कुल डेटा 180 जीबी मिल जाता है।
  • प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस दिए जाते हैं।
  • इसके अलावा, BSNL Tunes और Zing जैसी सर्विस मुफ्त मिलेगी।

यहां जानें किस प्लान में ज्यादा फायदा

अगर बात करें इन दोनों ही प्लान की तो बीएसएनएल का प्लान 98 रुपए कम में भी जियो के बराबर वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर करता है। इसके अलावा बीएसएनएल प्लान 115 जीबी डाटा एक्स्ट्रा मिलता है। हालांकि जियो के प्लान में कोई डेली लिमिट ना होने का फायदा भी कुछ यूजर्स को मिल सकता है। लेकिन, अगर प्लान में मिलने वाले लाभ की बात करें तो BSNL प्लान कम कीमत में ज्यादा फायदा दे रहा है।

 120.1 करोड़ हुई टेलीफोन सब्सक्राइबर्स की संख्या

हाल ही में भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) की रिपोर्ट के मुताबिक मार्च महीने में जियो ने 79 लाख नए ग्राहकों को अपने नेटवर्क पर जोड़ा है। जिसके चलते रिलायंस जियो के कुल मोबाइल फोन ग्राहकों की संख्या 42.29 करोड़ हो गई है।  वहीं, ट्राई के आंकड़े के अनुसार देश में मार्च 2021 में टेलीफोन सब्सक्राइबर्स की कुल संख्या मासिक आधार पर 1.12 प्रतिशत बढ़कर 120.1 करोड़ हो गई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here