जियो को हुआ 88 लाख का फायदा और वोडाफोन आइडिया को हुआ 65 लाख का नुकसान, जानें क्या है पूरा माजरा

Join Us icon

भारतीय टेलीकॉम रेग्यूलेटरी अथॉरिटी (ट्राई) द्वारा एक रिपोर्ट जारी की गई है, जिसमें जियो ने एक बार फिर बाजी मारी है।रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस जियो ने टेलीकॉम सेक्टर में अपना दबदबा कायम रखते हुए नवंबर 2018 में 88 लाख सब्सक्राइबर जोड़े हैं। इस संख्या के बाद रिलायंस जियो के कुल सब्सक्राइबर्स की संख्या 27 करोड़ पार पहुंच गई है।

टेलीकॉम रेग्यूलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) ने शुक्रवार को ये रिपोर्ट पेश की थी। ट्राई के मुताबिक 30 नवंबर तक रिलायंस जियो का सब्सक्राइबर बेस 27.16 करोड़ रहा। नवंबर तक देश में मोबाइल यूजर्स की कुल संख्या 117.18 करोड़ रही। ट्राई ने अपनी रिपोर्ट में कहा ‘देश में वायरलेस सब्सक्राइबर्स (जीएसएम, सीडीएमए और एलीटीई) की संख्या अक्टूबर के 1,170.02 मिलियन से बढ़कर नवंबर 2018 में 1,17.76 मिलियन हो गई।’

जियो यूजर्स ने एक महीने में देखी है 460 करोड़ घंटो की वीडियो और की है 63 हजार करोड़ मिनट की बात, जानें पूरी डिटेल

इसके अलावा बीएसएनएल भी पिछली बार की तरह सब्सक्राइबर्स जोड़ने में दूसरे पायदान पर रही है। नंबर महीने में बीएसएनएल सब्सक्राइबर्स की संख्या 3.78 लाख रही। इसके बाद बीएसएनएल के कुल सब्सक्राइबर्स की संख्या 11.38 करोड़ हो गई है।

जियो के 4 लंबी वैलिडिटी प्लान, क्या फायदेमंद हैं?

इसके अलावा एयरटेल ने भी नवंबर महीने में 1.02 लाख नए ग्राहक जोड़े हैं। इसके बाद एयरटेल के कुल सब्सक्राइबर बेस 34.18 करोड़ हो गया। वहीं, अगर बात करें वोडाफोन आइडिया की तो नवंबर महीने कंपनी को 65.26 लाख ग्राहकों का नुकसान झेलना पड़ा।

बता दें कि ​रिलायंस जियो ने हाल ही में इस बात की घोषणा की थी कि दिसंबर 2018 तक कंपनी का कुल उपभोक्ता आधार 280.1 मिलियन पहुंच गया था। यानि 280,000,000 से भी ज्यादा स्मार्टफोन यूजर जियो की नेटवर्क यूज़ करते हैं। अक्टूबर 2018 से लेकर दिसंबर 2018 ​तक जियो नेटवर्क पर 864 करोड़ जीबी का इंटरनेट डाटा यूज़ किया गया है। साल 2018 के अंतिम तीन महीनों में जियो नेटवर्क पर कुल 63 हजार 406 करोड़ मिनट की बातें की गई है।

हमें ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here