251 रुपये में 50 जीबी डाटा दे रही है Jio और Airtel, लेकिन फिर भी है एक बड़ा फर्क, जानें क्या

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2017/04/girl-with-phone-indian-8.jpg

टेलीकॉम कंप​नियों के बीच प्रतिस्पर्धा तो शुरू से ही लगी हुई है, जो समय-समय पर अपना रूप बदलती रहती है। इन दिनों देश में लगे लॉकडाउन की वजह से इंटरनेट डाटा की डिमांड बढ़ रही है और इसी को अपनी नई स्ट्रेटजी बनाते हुए तमात दूरसंचार कंपनियों नए डाटा वाउचर तथा ऐड-ऑन पैक जारी कर रही है। ये पैक्स उन यूजर्स के लिए बेहद काम आ रहे हैं जिसका इंटरनेट प्लान में मिलने वाला डाटा खत्म हो जाता है या फिर कार्य करने के लिए कम पड़ता है। Reliance Jio की ओर से 251 रुपये वाला ऐसा ही एक डाटा वाउचर पेश किया गया था जो यूजर्स को 50 जीबी 4जी डाटा देता है। वहीं अब जियो की टक्कर में Airtel ने भी अपना नया 251 रुपये वाला डाटा वाउचर पेश कर दिया है और इसमें भी 50 जीबी डाटा मिल रहा है। कीमत और डाटा समान होने के बावजूद इन दोनों पैक्स में काफी अंतर है जो यूजर्स के लिए बेहद काम का है। आगे हमनें दोनों कंपनियों के डाटा वाउचर की डिटेल में तुलना की है, जिसे पढ़कर आप जान पाएंगे कि कौन-सी कंपनी इस लड़ाई में विजेता बनती है Bharti Airtel या फिर Reliance Jio

Airtel

पहले एयरटेल के 251 रुपये वाले डाटा वाउचर की बात करें तो इसे एयरटेल ने इसी हफ्ते मार्केट में पेश किया है। इस वाउचर के तहत कंपनी अपने ग्राहकों को कुल 50 जीबी 4 जी डाटा दे रही है। यह डाटा बिना किसी दैनिक लिमिट के आता है, जिसका यूज़ कभी भी कितना भी किया जा सकता है। इस पैक की बड़ी खासियत यह है कि Airtel ने इस वाउचर को वैलिडिटी फ्री रखा है। यानि इस पैक की कोई एक्सपायरी डेट नहीं है।

यह वाउचर उपभोक्ता के टैरिफ प्लान के हिसाब से ही काम करेगा। यूजर अपने प्लान की वैधता के तहत ही 50 जीबी डाटा का यूज़ कर पाएंगे। उदाहरण के तौर पर यदि 28 दिनों वाला प्लान एक्टिव है तो 28 दिनों में 50 जीबी डाटा यूज़ करना होगा, इसी तरह यदि 365 दिन वाला प्लान एक्टिव है तो पूरे साल जब तक 50 जीबी डाटा में से कुछ एमबी डाटा भी बचा रहेगा तब तक यह चलता रहेगा। यहां आपको बता दें कि यदि पूरा डाटा यूज़ किए जाने से पहले प्लान की वैलिडिटी खत्म हो जाती है तो बचा हुआ डाटा भी वेस्ट चला जाएगा।

यह भी पढ़ें : Airtel 98 रुपये या फिर Jio 101 रुपये, देखें किस कंपनी का प्लान दे रहा है दूसरे को पटखनी

Reliance Jio

इसी तरह रिलायंस जियो की बात करें तो जियो ने अपने 251 रुपये वाले डाटा वाउचर को काफी पहले से ही जारी कर रखा है। इस पैक में भी 251 रुपये में अपने ग्राहको को कुल 50 जीबी इंटरनेट डाटा दे रही है। यहां एयरटेल और जियो में वाउचर की कीमत और मिलने वाला डाटा वेनिफिट एक समान ही है। लेकिन दोनों कंपनियों की सर्विस में जो सबसे बड़ा ​अंतर है, वह वैलिडिटी का है। जियो ने अपने इस डाटा वाउचर को 30 दिनों कीे वैधता के साथ लॉन्च किया हुआ है।

Jio यूजर्स इस डाटा वाउचर में 50 जीबी 4 जी डाटा का लाभ तो उठा पाएंगे लेकिन यह पैक 30 दिनों तक ही चलेगा। जियो उपभोक्ताओं के नंबर पर कितने भी दिन वाला बेशक कोई भी प्लान एक्टिव हो, परंतु इस डाटा वाउचर का फायदा सिर्फ 30 दिनों के लिए ही मिलेगा। यूजर्स को यह 50 जीबी डाटा 30 दिनों के अंदर ही यूज़ करना होगा। 30 दिन पूरे होने पर यदि प्लान की वैलिडिटी बची भी हो तब भी डाटा वाउचर में ​बचा हुआ सारा डाटा अपने आप एक्सपायर कर दिया जाएगा।