
इन दिनों इंडिया में मोबाइल पर इंटरनेट का जितना ज्यादा यूज़ हो रहा है, उतना यूज़ पहले कभी नहीं हुआ था। और इसकी वजह है देश में लगा लॉकडाउन। घरों में बंद लोगों के पास मोबाइल और इंटरनेट टाईम पास का सफल जरिया बना हुआ है। ऑनलाईन गेमिंग, चैटिंग, वीडियो कॉलिंग व सर्फिंग के जरिये हर उम्र के लोग स्मार्टफोन के साथ वक्त बिता रहे हैं। लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो इस बात का ध्यान टेलीकॉम कंपनियों द्वारा भी बखूबी रखा जा रहा है। Reliance Jio, Airtel, Vodafone Idea और BSNL अपने ग्राहकों को कम से कम कीमत पर अधिक डाटा बेनिफिट दे रही है।
सभी कंपनियों द्वारा अधिक इंटरनेट डाटा वाले नए नए प्लान पेश किए जा रहे हैं। लेकिन लॉकडाउन के इस समय में अनेंको ऐसे लोग हैं जिनका इंटरनेट डाटा तेजी से खत्म हो रहा है। ऐसे लोग प्लान में मिलने वाले डाटा को खत्म करने के बाद सस्ते ऐड-ऑन पैक की तलाश में रहते हैं। ये ऐड-ऑन पैक कम कीमत पर कुछ जीबी डाटा प्रदान करते हैं, जो पहले से मौजूद प्लान में ही जुड़ जाता है। ऐड-ऑन पैक की वजह से ही बिना प्लान बदले अधिक इंटरनेट डाटा पाया जा सकता है। देश के दो बड़ी कंपनी Reliance Jio और Bharti Airtel ने भी अपने यूजर्स के लिए ऐसे ही ऐड-ऑन पैक पेश किए हैं। आगे पढ़कर आप जान पाएंगे कि दोनों कंपनियों के सस्ते ऐड-ऑन पैक में कौन सा बेस्ट है।
Airtel 98 रुपये
एयरटेल के सस्ते और सबसे पॉप्युलर ऐड-ऑन पैक में से एक है कंपनी का 98 रुपये वाला पैक। इस पैक में मिलने वाले फायदों की बात करें तो Airtel की ओर से 98 रुपये में यूजर्स को कुल 12 जीबी 4जी इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है। यह पैक 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। यानि एयरटेल ग्राहक पैक में मिल रहे 12 जीबी डाटा का यूज़ 28 दिनों के भीतर बिना किसी दैनिक लिमिट के कर सकेंगे। बता दें कि यह पैक सिर्फ इंटरनेट के लिए ही है, यानि 98 रुपये में यूजर्स को सिर्फ 12जीबी डाटा ही मिलेगा और इसके अलावा वॉयस कॉलिंग व एसएमएस सर्विस पहले से एक्टिव प्लान के अनुसार ही चलेगी।
Jio 101 रुपये
रिलायंस जियो के सबसे पॉप्युलर ऐड-ऑन पैक में शामिल है 101 रुपये वाला पैक। जियो के इस पैक की अपनी कोई वैलिडिटी नहीं है। फोन में जो प्लान पहले से चल रहा है यह पैक उसी प्लान की वैधता के साथ काम करेगा Jio की ओर से भी पैक में ग्राहकों को 12 जीबी इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है। यह डाटा भी बिना किसी दैनिक लिमिट के मिलेगा तथा फोन में पहले से मौजूद प्लान के साथ ही काम करेगा। 12जीबी 4जी डाटा के साथ ही जियो के इस पैक में 1000 ऑफ नेटवर्क कॉलिंग मिनट भी मिलेगी। इन मिनट्स का यूज़ नॉन जियो यानि Jio से किसी दूसरे नेटवर्क के नंबर पर फ्री रहेगा।
यहां आपको बता दें कि Jio की तुलना में Airtel ने अपने सभी नंबर पर ऑन-नेटवर्क व ऑफ-नेटवर्क कॉलिंग पूरी तरह से फ्री कर रखी है। यानि एयरटेल यूजर बिना किसी सीमा के पूरी तरह से अनलिमिटेड वॉयस कॉल कर सकते हैं। उपरोक्त दोनों प्लान्स की तुलना करें तो एयरटेल का प्लान जियो से 3 रुपये सस्ता है। वहीं साथ ही जियो द्वारा दी जा रही कॉलिंग जहां सीमित रहेगी वहीं एयरटेल यूजर्स अपने प्लान के अनुसार असीमित वॉयस कॉल कर सकते हैं। अंत में बात नेटवर्क और स्पीड की ही आती है, और वह आपको अपने सर्किल और लोकेशन के हिसाब से तय करनी पड़ेगी कि कौन है बेस्ट, Jio या Airtel




















