इस मामले में एयरटेल को पीछे छोड़ जियो बना नंबर वन

Join Us icon

अपने लॉन्च के महज 7 माह में ही रिलायंस जियो कामयाबी की रोज नई इबारत लिख रहा है। अभी कुछ दिन पहले ही कंपनी ने जानकारी दी थी कि छह माह से भी कम समय में रिलायंस जियो ने 10 करोड़ उपभोक्ता आधार पार कर लिया है जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। वहीं आज जियो से जुड़ी एक दूसरी जानकारी आई है जो इसकी कामयाबी की दास्तां बयां करती है। हालांकि इस बार रिपोर्ट रिलायंस जियो ने नहीं बल्कि भारतीय टेलकॉम रेग्यूलेटरी अथॉरिटी (ट्राई) द्वारा जारी किया गया है।

ट्राई द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार जियो देश की सबसे बड़ी ब्रॉडबैंड सेवा प्रदाता कंपनी बन गई है। देश के कुल ब्रॉडबैंड संख्या के लगभग 40 फीसदी हिस्से पर रिलायंस जियो का कब्जा है। कंपनी ने यह काम छह माह से भी कम समय में करके दिखाया है। क्योंकि ट्राइ्र द्वारा यह रिपोर्ट फरवरी में प्राप्त आंकड़ो के आधार पर तैयार किया गया है जबकि तब से अब तक जियो का उपभोक्ता आधार काफी बढ़ गया है।

जल्द लॉन्च होगा 1,500 रुपये का 4जी वोएलटीई फोन, जिस पर चलेगा जियो सिम

ट्राई द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार भारत में फिलहाल ब्रॉडबैंड उपभोक्ता आधातर 261.31 मिलियन हो गई है तो पिछले आंकलन के से लगभग 2.98 फीसदी ज्यादा है। वहीं इसमें जियो का उपभोक्ता आधारित 102.84 मिलियन है जो कुल बैंडबैंड सर्विस के लगभग 39.36 फीसदी है। गौरतबल है कि रिलांयस जियो द्वारा भारत में सिर्फ 4जी सर्विस ही प्रदान किया जा रहा है। कंपनी ने के पास 2जी और 3जी उपभोक्ता नहीं है। ऐसे में कंपनी से जुड़ने वाले सभी उपभोक्ता 4जी उपभोक्ता ही हैं।

हर जियो यूजर के लिए ​जरूरी ये पॉंच बातें, कल से कितना बदल जाएगी जियो सर्विस

ट्राई द्वारा जारी सूची में भारत की नंबर एक मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी एयरटेल दूसरे स्थान पर है। कंपनी के पास कुल 4.67 मिलियन यूजर हैं जो ब्रॉडबैंड सेवा का उपयोग कर रहे हैं। जहां तक हिस्सेदारी की बात है तो एयरटेल के पास लगभग 17.87 फीसदी की हिस्सेदारी है। इसी तरह वोडाफोन के पास 12.27 फीसदी, आइडिया के पास 9.3 फीसदी, बीएसएनएल के पास 7.69 फीसदी और ​आरकॉम के पास 1.40 फीसदी की हिस्सेदारी है।

हालांकि खास बात यह कही जा सकती है कि आने वाले दिनों में इसमें और भी बदलाव देखने को मिल सकता है। क्योंकि रिलायंस जियो की फिक्सड ब्रॉडबैंड सेवा को लेकर भी चर्चाएं जारी है और खबर है कि कभी भी कंपनी दस्तक दे सकती है। अब तक मिली खबर के अनुसार रिलायंस जियो 1जीबीपीएस तक की स्पीड वाली फिक्सड ब्रॉडबैंड सर्विस लाने की योजना बना रही है।