जियो से टक्कर में बीएसएनएल लाया है 99 रुपये का अनलिमिटेड कॉलिंग प्लान

Join Us icon

जियो से टक्कर लेने के लिए सिर्फ निजी कंपनियों ने ही नहीं बल्कि भारत सरकार उपक्रम बीएसएनल ने भी कमर कस ली है। कंपनी ने दो शानदार प्लान लॉन्च किया है​ जिसमें कॉल के साथ डाटा भी दे रही है। बीएसएनएल के दोनों प्लान प्रीपेड ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने पहला प्लान 99 रुपये में पेश किया है जबकि दूसरा 339 रुपये का है।

डुअल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ आॅनर मैजिक, जानें फीचर और स्पेसिफिकेशन

99 रुपये के प्लान में उपभोक्ता बीएसएनएल टू बीएसएनएल अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग के साथ 300एमबी डाटा का लाभ ले सकते हैं। 99 रुपये के इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। हलांकि सर्किल के हिसाब से प्लान में थोड़ा अंतर हो सकता है। कोलकाता टीडी, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, असम, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र और राजस्थान यह 99 रुपये का है जबकि दूसरे क्षेत्रों में 119 रुपये से लेकिर 149 रुपये तक रखी गई है।

ब्लैकबेरी नहीं करेगा स्मार्टफोन का निर्माण

बीएसएनएल ने दूसरा प्लन 399 रुपये का पेश किया है इस प्लान में उपभोक्ता किसी भी नेटवर्क पर फ्री अ​नलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। इस प्लान की भी वैधता 28 दिनों की है। इसमें भी कंपनी कॉलिंग के साथ 1जीबी डाटा दे रही है। इसके साथ ही रोमिंग भी पूरी तरह से फ्री है।

बीएसएनएल से पहले एयरटेल, एयरसेल, आइडिया, वोडाफोन और रिलांयस कमयूनिकेशंस भी इस तरह का प्लान लॉन्च कर चुका है।