
Reliance Jio के पास इस वक्त इंडिया में सबसे ज्यादा सबस्क्राइबर हैंं। भारत में स्मार्टफोन यूज़ करने वाले करोड़ों लोग Jio SIM चलाते हैं। ऐसे में अगर जियो की सर्विस बंद हो जाए और नेटवर्क, सिग्नल तथा इंटरनेट सब रूक जाए तो कैसा होगा? अगर आप भी जियो यूजर हैं तो यह जवाब जानते ही होंगे। कल यानी 6 अक्टूबर को भारत के अधिकांश हिस्सों ने Jio Outage झेला है। जियो की सर्विस पर ग्रहण लग गया था और ग्राहक अपने फोन की सेवाएं यूज़ नहीं कर पा रहे थे। इस बड़े कांड के बाद अब रिलायंस जियो ने अपने कस्टमर्स की क्षतिपूर्ती करते हुए मुआवज़ा देते की विचार बनाया है। कल हुई सर्विस की समस्या के बाद अब Jio की ओर से 2 दिन के लिए Unlimited Plan और Internet Data दिया जा रहा है और वह भी पूरी तरह से Free
Jio सर्विस हो गई थी बंद
अगर आप अभी तक इस माजरे से अंजान हैं तो सबसे पहले आपको बता देते हैं कि कल यानी 6 अक्टूबर को देश के कई ईलाकों में अचानक ही रिलायंस जियो की सर्विस ठप्प पड़ गई थी। मोबाइल फोन से Jio Network गायब हो गए थे और रिलायंस जियो यूजर अपने फोन में इंटरनेट, एसएमएस और कॉलिंग जैसी किसी भी सर्विस का यूज़ नहीं कर पा रहे थे। जियो सिग्नल पूरी तरह से बंद हो गए थे और इस कंपनी की कोई भी सेवा काम नहीं कर रही थी।
Reliance Jio सर्विस की यह समस्या मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत कई सर्किल्स में सामने आई थी। जियो सेवा बाधित होने पर ट्वीटर पर JioDown ट्रेंड भी करने लगा था। जैसे जैसे जियो आउटेज की खबर सोशल मीडिया पर फैलने लगी, लोग जियो को ट्रोल करने लगे। कंपनी ने हालांकि सर्वर की वजह से पनपी इस समस्या को कुछ घंटो बाद सामान्य कर दिया था, लेकिन इस दौरान कई जियो उपभोक्ता इस समस्या की वजह से अपने निजी और दफ्तर के काम को नहीं कर पाए थे।
अब कंपनी देगी दो दिन का प्लान फ्री
Jio Down के बाद अब कंपनी अपने उन उपभोक्ताओं को मुआवजा देना चाहती है जिन्हें कल समस्या का सामना करना पड़ा था। रिलायंस जियो की ओरसे यूजर्स को दो दिन का अनलिमिटेड प्लान दिया जा रहा है जो पूरी तरह से मुफ्त होगा। इस प्लान के लिए किसी तरह को कोई हिडन चार्ज नहीं देना होगा। मौजूदा प्लान की वैधता खत्म होने के बाद दो दिन तक जियो द्वारा दिए जा रहे इस कॉम्प्लिमेंटरी प्लान का लाभ उठाया जा सकेगा। Reliance Jio का यह फ्री अनलिमिटेड प्लान डायरेक्ट उन उपभोक्ताओं के नंबर पर क्रेडिट कर दिया जाएगा, जिनकी सेवाएं कल बंद हो गई थी।




















