Jio यूजर्स को मिल रहा है 399 रुपये के रिचार्ज पर 100 रुपये का कैशबैक, जानें कैसे उठाएं लाभ

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/02/jiophone-new.jpg

इंडियन टेलीकॉम कंपनिया खुद को बेहतर साबित करने के लिए जहां कम कीमत पर अधिक से अधिक बेनिफिट वाले प्लान्स लेकर आती है वहीं यूजर्स को नेटवर्क से बांधे रखने के लिए नए व लुभावने ऑफर भी पेश करती रहती है। इसी कड़ी में Reliance Jio ने भी अपने उपभोक्ताओं के लिए नया ऑफर पेश किया है जिसमें 399 रुपये का रिचार्ज करने पर उपभोक्ताओं को सीधे 100 रुपये का कैशबैक प्राप्त हो रहा है। वहीं साथ ही 149 रुपये के रिचार्ज पर 50 रुपये तक कैशबैक दिया जा रहा है।

Reliance Jio ने यह शानदार ऑफर अपनी वेबसाइट के जरिये जारी किया है जिसमें डिजीटल ऐप वॉलेट MobiKwik को पार्टनर बनाया गया है। ऑफर के तहत 399 रुपये या इससे अधिक का रिचार्ज करने पर यदि मोबिक्विक वॉलेट के जरिये पेमेंट की जाती है तो 100 रुपये का कैशबैक प्राप्त होगा। इसी तरह 149 रुपये या इससे ज्यादा का रिचार्ज करते हैं तो 5 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगी जिसमें अधिकतम राशि 50 रुपये की होगी। यह ऑफर जियो के नए और पुराने सभी यूजर्स के लिए जारी किया गया है।

ऐसे उठाएं फायदा

  1. Jio के इस शानदार ऑफर का लाभ पाने के लिए कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Jio.com या MyJio ऐप पर जाएं।
  2. यहां माय अकाउंट पर जाएं और जितने रुपये का रिचार्ज कराना है उस पैक को चुनें।
  3. रिचार्ज प्लान सलेक्ट करने के बाद पेमेंट मोड पर जाएं और यहां पेमेंट विकल्प के तौर पर MobiKwik को चुनें।
  4. पेमेंट प्रोसिड करें और मोबिक्विक को अपने जियो नंबर के साथ लिंक कर दें।
  5. पेमेंट होने के बाद मोबिक्विक ऐप को फोन में इंस्टाल रखें, कैशबैक इसी ऐप पर रिसीव होगा जो आगे किसी भी रिचार्ज में यूज़ किया जा सकेगा।

Jio 5G Smartphone

लगे हाथ आपको बता दें कि बीते दिनों इकोनॉमिक टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में प्रकाशित किया था कि रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (RIL) ने जियो 5जी फोन के रिसर्च एंड डेवलेपमेंट को लेकर मई-जून की टाईमलाईन तय की है और इस समय तक आने वाले 5जी फोन का आर एंड डी कार्य पूरा करना है। रिपोर्ट की मानें तो जियो 5जी फोन का डेवलेपमेंट वर्क पूरा होने के बाद कंपनी वित्त वर्ष 2021 की दूसरी तिमाही में इसे मार्केट में लॉन्च कर देगी। यानि जुलाई के बाद Jio 5G Phone भारत में लॉन्च होकर सेल के लिए उपलब्ध हो सकता है। वहीं एक बड़ी खबर यह भी है कि जियो 5जी फोन के साथ-साथ रिलायंस जियो कम कीमत वाला लैपटॉप JioBook भी लॉन्च करेगी। हो सकता है कि यह फोन कंपनी की इस साल होने वाली एजीएम मीटिंग में ही ऑफिशियली लॉन्च कर दिया जाए।