Reliance Jio फ्री में दे रही है एक साल की प्राइम मेंबरशिप, जानें कैसे मिलेगा मुफ्त में फायदा

Join Us icon

Reliance Jio इंडिया टेलीकॉम बाजार में खुद को नंबर वन साबित कर चुकी है। बेशक जियो नेटवर्क पर उपभोक्ता आधार दूसरी टेलीकॉम कंपनी से कम हो, लेकिन जिस तेजी से रिलायंस जियो से यूजर जुड़ रहे हैं उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि बेहद जल्द जियो देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन जाएगी। ​Reliance Jio जिस स्ट्रेटजी के साथ अस्तित्व में आई थी, वह कामयाब रही है। पहले मुफ्त और फिर बेहद ही मामूली कीमत पर 4जी डाटा देकर जियो ने तेजी से सफलता पाई है। अपने यूजर्स के लिए रिलायंस जियो एक और तोहफा लेकर आई है। Jio की ओर से एक साल की प्राइम मेंबरशिप मुफ्त में दी जा रही है।

Jio Prime Membership

Reliance Jio ने बाजार में एट्री लेते ही तकरीबन 6 महीने तक मुफ्त टेलीकॉम सर्विस दी। कंपनी ने 4जी इंटरनेट और वॉयस कॉल अनलिमिटेड फ्री दिए थे। इसके बाद कंपनी की ओर से ​Jio Prime Membership की शुरूआत की गई,​ जिसमें 99 रुपये चुकाने के बाद पूरे एक साल तक प्राइम मेंबरशिप के तहत लॉन्च जियो के खास प्लान्स को यूज़ किया जा सकता था। प्राइम मेंबरशिप पाए ग्राहकों को अन्य जियो ग्राहकों की अपेक्षा सस्ते प्लान्स के साथ ही जियो ऐप्स का फ्री एक्सेस और अन्य बे​निफिट मिलते हैं।

reliance-jio-offering-free-jio-prime-membership-for-one-year-how-to-get-benefits

कंपनी दे रही है फ्री मेंबरशिप

अपने यूजर्स को खुश करते हुए Reliance Jio ने एक बार फिर नया स्ट्रोक मारा है। जियो अपने यूजर्स को एक साल की प्राइम मेंबरशिप फ्री में पाने का मौका दे रही है। यह फायदा जियो के मौजूदा प्राइम मेंबर्स को मिल रहा है जो बिना किसी शुल्क या पैसा चुकाए अपनी प्राइम मेंबरशिप को अगले एक साल तक के लिए फ्री में बढ़ा सकते हैं। इस मेंबरशिप में JioCinema, JioMusic और JioTV जैसे ऐप्स भी फ्री में मिलेगे।

ऐसे पाएं लाभ

जियो द्वारा मुफ्त में दी जा रही Jio Prime Membership का लाभ उठाने के लिए :—

1. अपने फोन में ‘My Jio’ ऐप को ओपन करें।
2. माय जियो ऐप में जाकर ‘My Plans’ वाला सेक्शन खोलें।
3. यहां आपके मौजूदा प्लान के साथ ही Jio Prime Membership का आप्शन मिलेगा।
4. जियो प्राइम मेंबरशिप प्लान के साथ ही आपको नोटिफिकेशन्स दिखाई देगी कि ‘मेंबरशिप को एक साल तक और बढ़ाने की आपकी रिक्वेस्ट सब्मिट हो गई है।’

reliance-jio-offering-free-jio-prime-membership-for-one-year-how-to-get-benefits

आपको बता दें कि यदि अपनी My Jio ऐप में अभी Jio Prime Membership को बढ़ाने का आप्शन नहीं आया है तो इसके लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। कंपनी की ओर से खुद ही आपके नंबर पर मेंबरशिप बढ़ाने की नोटिफिकेशन्स ऐप में भेज दी जाएगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here