
भारत की सबसे बढ़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने अपने सभी मोबाइल प्लान्स से JioCinema को हटा दिया है। दरअसल, अब इसका Disney+ Hotstar के साथ विलय हो चुका है और यह JioHotstar के रूप में उपलब्ध होगा। पहले, Jio अपने प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स के साथ JioCinema का स्टैंडर्ड सब्सक्रिप्शन देता था, लेकिन यह कोई प्रीमियम सुविधा नहीं थी। चूंकि अब JioCinema एक अलग प्लेटफॉर्म के रूप में उपलब्ध नहीं है, इसलिए इसे Jio के मोबाइल प्लान्स से हटा दिया गया है।
JioCinema हुआ बंद
आपको बता दें कि जियो ने हाल ही में अपने मोबाइल प्लान से JioCinema को हटा दिया था। दरअसल, JioCinema का अब डिज्नी+हॉटस्टार के साथ विलय होकर JioHotstar बन गया है। रिलायंस जियो अब तक अपने प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों मोबाइल प्लान के साथ फ्री में JioCinema का लाभ देता था।

Reliance Jio का JioTV है अभी भी लाइव
JioTV Reliance Jio का एक और OTT प्लेटफॉर्म है, जहां यूजर्स लाइव टीवी कंटेंट देख सकते हैं। इसके अलावा, JioTV Premium सब्सक्रिप्शन खरीदकर कई OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस भी लिया जा सकता है। Jio अपने ग्राहकों के लिए JioTV Premium के साथ दो प्रीपेड प्लान्स ऑफर करता है, जिनमें SonyLIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, SunNXT, Kanchha Lannka, Planet Marathi, Chaupal, FanCode और Hoichoi जैसे लोकप्रिय OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस JioTV ऐप के जरिए मिलता है।
इन प्लान में मिलता है JioHotstar
JioTV Premium के दो प्रीपेड प्लान्स ₹445 और ₹175 में उपलब्ध हैं। अगर यूजर्स JioCinema का कंटेंट एक्सेस करना चाहते हैं, तो वे अब सीधे JioHotstar का सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं, क्योंकि Disney+ Hotstar और JioCinema का कंटेंट JioHotstar में मर्ज हो चुका है।
JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन के लिए Jio दो प्रीपेड प्लान्स भी ऑफर कर रहा है—₹949 और ₹195। इसके अलावा, Bharti Airtel और Vodafone Idea (Vi) भी अपने प्रीपेड मोबाइल प्लान्स और ब्रॉडबैंड प्लान्स के साथ JioHotstar Mobile का एक्सेस देते हैं।









