
Reliance Jio इस वक्त भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बनी हुई है। कस्टमर बेस से लेकर मोबाइल रिच तक और ऐसे ही कई आस्पेक्ट्स पर जियो ने अपनी प्रतिद्वंदी दूरसंचार कंपनियों Airtel, Vodafone Idea और BSNL को पीछे छोड़ा हुआ है। लगातार सफलता के पायदान पर चढ़ने वाली जियो ने एक बार फिर से टेलीकॉम जगत में कई नए आयामों को छूआ है। कस्टमर्स की गिनती से लेकर डाटा ट्रैफिक और कॉल कन्सम्प्शन के मामले में Jio ने कई नए रिकॉर्ड बनाए हैं जिनकी जानकारी कंपनी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से शेयर की है।
रिलायंस जियो के अनुसार बीते महीने न सिर्फ कंपनी के लिए बल्कि इंडियन टेलीकॉम मार्केट और मोबाइल यूजर्स के हिसाब से भी काफी बेहतर रहे हैं। इन दिनों में रिलायंस जियो ने बड़ा कन्ज्यूमर बेस अपने नेटवर्क के साथ तो जोड़ा ही है वहीं साथ ही भारत में Internet Data की खपत में भी वृद्धि हुई है। देश की बड़ी जनसंख्या अब 4G Network यूज़ कर रही है तथा डाटा व वॉयस कॉलिंग ट्रैफिक में बढ़ोतरी हुई है। कंपनी द्वारा शेयर की गई कुछ मुख्य बातें आगे प्वाइंट्स के जरिये बताई गई है।
• Reliance Jio Customer base में 30 सितंबर तक 23.8 मिलियन की सालाना बढ़ोतरी दर्ज हुई है जिसके बाद कंपनी का कुल उपभोक्ता आधार 429.5 मिलियन पहुॅंच गया है।
• जियो के अनुसार साल की तीसरी तिमाही यानी जुलाई, अगस्त और सितंबर महीने में कुछ डाटा ट्रैफिक में सालाना दर के हिसाब से 50.9 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। इन तीन महीनों में जियो यूजर्स ने 23.0 billion GB data का यूज़ किया है।
• इंटरनेट डाटा की तरह ही वॉयस ट्रैफिक भी पिछले साल की तुलना में इस साल की थर्ड क्वॉटर में 17.6 प्रतिशत बढ़ा है। इस दौरान 1.09 trillion minutes की वॉयस कॉलिंग की गई है।
• Jio ने बताया है कि कंपनी टेलीकॉम रेग्यूलेटरी ऑथारिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI की रिपोर्ट अनुसार रिलायंस जियो 4G speed के मामले में टॉप पर है। कंपनी ने सितंबर महीने में 20.9 Mbps average download speed दी है जो अन्य कंपनियों के मुकाबले सबसे ज्यादा है।
• इसी तरह OpenSignal की ओर से Reliance Jio को बेस्ट वीडियो एक्सपीरियंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है, क्योंकि यह कंपनी 4जी कवरेज और उपलब्धता के मामले में भी टॉप पॉजिशन पर काबिज है।
• Reliance Jio और Google द्वारा मिलकर बनाए जा रहे JioPhone Next को लेकर भी कंपनी ने दावा किया है कि अपने वाले दिवाली फेस्टिव सीज़न में यह affordable 4g smartphone भारत में ब्रिकी के लिए उपलब्ध हो जाएगा।





















