
OPPO ने कुछ समय पहले ही रेनो सीरीज के अंदर एक नया फोन Reno 3A पेश किया था। वहीं, अब खबर सामने आ रही है कि कंपनी अपनी रेनो सीरीज को आगे बढ़ाते हुए इसके अंदर Reno 4 पेश करने की योजना बना रही है। दरअसल, Reno 4 स्मार्टफोन की लाइव इमेज को चीन की माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर स्पॉट किया गया है। लीक तस्वीर में स्मार्टफोन के रियर पैनल के साथ ही फोन के नाम की भी झलक देखने को मिली है। इतना ही नहीं इस तस्वीर से यह भी साफ हो रहा है कि ओप्पो रेनो 4 स्मार्टफोन 5जी सपोर्ट के साथ आएगा और इसके रियर पर क्वाड कैमरा होगा।
आपको याद दिला दें कि ओप्पो ने पिछले साल दिसंबर में Reno 3 और Reno 3 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। यग दोनों ही स्मार्टफोन 5जी कनेक्टिविटी और क्वाड कैमरा सेटअप से लैस थे। वहीं, अगर बात करें रेनो 4 की तो इसकी लाइव इमेज एक टिप्सटर द्वारा वीबो पर शेयर की गई है। तस्वीर के रियर में चार सेंसर और एलईडी फ्लैशलाइट देखी गई है। इन चार कैमरों में से तीन कैमरे वर्टिकली स्थित हैं, जबकि चौथे कैमरे को निचले हिस्से के कैमरे के बराबर में प्लेस किया हुआ है। वहीं, एलईडी फ्लैश को पहले कैमरे के बराबर में है।
डिजाइन की बात करें फोन के बैक पैनल के निचले हिस्से की दायीं तरफ आपको Oppo की ब्रांडिंग भी नज़र आएगी। हालांकि, तस्वीर में अभी फोन के पुरे लुक की जानकारी नहीं दी गई है। इस तस्वीर से यह भी सामने आया है कि फोन 5जी सपोर्ट के साथ आएगा। वहीं, लाइव तस्वीर के अनुसार ओप्पो रेनो 4 फोन ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में स्पॉट किया गया है।
बता दें कि फिलहाल इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि कंपनी इस फोन को कब तक लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। इसके अलावा फोन की स्पेसिफिकेशन्स को लेकर भी हमें थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। लेकिन, लॉन्च के नजदीक आते ही फोन की स्पेसिफिकेशन्स को लेकर लीक सामने आने लगेंगे। लेकिन, वीबो पर सामने आई फोटो से यह साफ हो गया है कि कंपनी जल्द ही रेनो 4 को पेश करने की योजना बना रही है। इसे भी पढ़ें: OPPO की Reno Glow स्मार्टफोन सीरीज जल्द हो सकती है लॉन्च, ट्रेडमार्क हुआ फाइल
ग़ौरतलब है कि कुछ समय पहले जानकारी सामने आई थी कि चीनी स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ओप्पो अपनी रेनो लाइन-अप में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयार कर रही है। दरअसल, Oppo ने 20 अप्रैल को EUIPO (यूरोपियन यूनियन एक्चुअल प्रॉपर्टी ) के साथ एक ट्रेडमार्क फाइल किया था। वहीं, Trademark रेनो ग्लो ’का ट्रेडमार्क 24 अप्रैल को प्रकाशित किया गया था। इसे भी पढ़ें: 5,000एमएएच बैटरी और 8जीबी रैम के साथ, OPPO A92 हुआ लॉन्च
यह ट्रेडमार्क डोमिंगो गैलेटरो, एलिकांटे, स्पेन की एक कंपनी द्वारा दायर किया गया था। उम्मीद की जा रही है कि अन्य रेनो फोन की तरह, रेनो ग्लो में भी एक दिलचस्प और शानदार डिजाइन दिया आएगा। हो सकता कि कंपनी इस फोन को बेहतर कम रोशनी वाली फोटोग्राफी टेक्नोलॉजी के साथ पेश करेगी।



















