सचिन ने लगाया मास्टर स्ट्रोक, लॉन्च किया अपना पहला स्मार्टफोन

Join Us icon

क्रिकेट की दुनिया के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने आज अपना एक और मास्टर स्ट्रोक लगाते हुए मोबाईल बाजार में एंट्री मारी है। सचिन रमेश तेंदुलकर यानि एसआरटी। इसी नाम से सचिन ने अपनी नई स्मार्टफोन कंपनी का पहला फोन भारत में लॉन्च कर दिया है। 12,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर आज से ही फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

नोकिया 3310 जल्द आ रहा है भारत, लॉन्च से पहले जीत सकते हैं इस फोन को, जानें तरीका

राजधानी में एक ईवेंट के माध्यम के सचिन तेंदुलकर ने स्वामित्व सांझेदारी वाली कंपनी स्मार्टरॉन ने अपना पहला डिवाईस एसआरटी लॉन्च किया है। इस मौके पर कंपनी के उच्च अधिकारियों समेत स्वयं सचिन भी उपस्थित रहे। कंपनी का प्रयास देशवासियों को कम कीमत पर हाई तकनीक व स्पेसिफिकेशन्स से लैस स्मार्टफोन उपलब्ध कराना है।

smartron-1

एसआरटी स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसे 5.5-इंच की फुलएचडी डिसप्ले पर पेश किया गया है जो कार्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है। एंडरॉयड आधारित यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810 चिपसेट पर कार्य कर​ता है। ग्राफिक्स क्वॉलिटी के लिए इसमें ऐड्रिनो 510 जीपीयू भी दिया गया है।

smartron-2

कंपनी की ओर से इसमें 4जीबी रैम दी गई है तथा स्टोरेज के हिसाब से यह 32जीबी और 64जीबी के दो वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध हुआ है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ पीडीएएफ तकनीक से लैस एफ/2.0 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा सेल्फी के लिए 5-मेगापिक्सल का वाईड एंगल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

असूस ला रहा है बेहद ही ताकतवर कैमरे वाला फोन, एप्पल आईफोन 7 प्लस से भी है ज्यादा दमदार

4जी वोएलटीई तथा डुअल सिम होने के साथ ही यह फोन फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है तथा यूजर्स को बेसिक ​कनेक्टिविटी आॅप्शन उपलब्ध कराता है। पावर बैकअप के लिए इसमें क्विकचार्ज सपोर्ट वाली 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन के 32जीबी वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये तथा 64जीबी वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये रखी गई है। यह फोन फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा।