10,000 रुपये से अधिक की छूट पर मिल रहा Samsung का 43 इंच 4K Smart TV, जानें ऑफर्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/10/Samsung-43-inch-4K-Ultra-HD-TV-1.jpg

इस समय अमेजन, फ्लिपकार्ट के साथ दूसरे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर दिवाली की सेल चल रही है, जिसमें आप स्मार्ट टीवी पर अच्छी डील हासिल कर सकते हैं। अगर आप धनतेरस या दिवाली पर सैमसंग का स्मार्ट टीवी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो अमेजन पर आपको अच्छी डील मिल जाएगी। Samsung के Crystal UHD 4K Vision AI Smart TV की एमआरपी अमेजन पर 39,900 रुपये है, जिसे आप अभी 29,750 रुपये में खरीद सकते हैं। अगर आप इसमें बैंक ऑफर्स, कूपन डिस्काउंट, कैशबैक आदि को जोड़ दें, तो फिर इसकी कीमत और कम हो जाएगा। आइए जानते हैं इस टीवी पर मिलने वाली डील के बारे में:

Samsung के इस 43 इंच Smart TV की एमआरपी अमेजन पर 39,900 है, लेकिन यह फिलहाल 25 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 29,750 रुपये की खरीदने के लिए उपलब्ध है यानी 10,150 रुपये की सीधी बचत हो रही है। इसके अलावा, 600 रुपये का कूपन डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं बैंक ऑफर्स की बात करें, तो HDFC बैंक के चुनिंदा क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 1,750 रुपये तक की छूट मिल रही है। अगर Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं, तो 892 रुपये तक कैशबैक मिल सकता है। चुनिंदा कार्ड और EMI विकल्पों पर खरीदारी करती है, तो ब्याज पर 2,334.88 रुपये तक बचत कर सकते हैं। खरीदारी से पहले आप Amazon पर ऑफर की शर्तों को जरूर चेक कर लें।

Samsung 43 इंच 4K Ultra HD TV के फीचर और स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो यह टीवी 4K Ultra HD स्क्रीन के साथ आता है, जिसका रिजॉल्यूशन 3840 x 2160 पिक्सल और 50Hz रिफ्रेश रेट है। यह स्मार्ट टीवी Crystal Processor 4K पर चलता है, जो कम रिजॉल्यूशन वाले कंटेंट को 4K के करीब बेहतर क्वालिटी में दिखाने के लिए अपस्केलिंग तकनीक का इस्तेमाल करता है। इसके साथ आपको टीवी में HDR10+, Pur Color, कलर बूस्टर , मेगा कॉन्ट्रास्ट, कॉन्ट्रास्ट एन्हांसर और UHD Dimming जैसे फीचर्स मिलते हैं। टीवी के अन्य फीचर को देखें, तो इसमें Motion Xcelerator, HLG और Filmmaker Mode भी दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, Color Booster रंगों को ज्यादा बेहतर तरीके से दिखाने में मदद करता है, जबकि Contrast Enhancer तस्वीर में कॉन्ट्रास्ट को बेहतर बनाता है।

Samsung के इस टीवी में 30W का ऑडियो आउटपुट है, जो Object Tracking Sound Lite और Adaptive Sound जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है, वहीं Adaptive Sound कंटेंट के हिसाब से ऑडियो को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसमें आपको Q-Symphony फीचर सपोर्टेड Samsung साउंडबार के साथ टीवी के स्पीकर और साउंडबार को एक साथ काम करने की सुविधा देता है। यह Samsung Smart TV Vision AI Companion से लैस है। इसमें वॉयस असिस्टेंस वाला रिमोट है और टीवी Alexa व Google Assistant के साथ काम करता है। अच्छी बात यह है कि यूजर Samsung TV Plus के जरिए 150 से ज्यादा फ्री टीवी चैनल को एक्सेस कर सकते हैं। इसके अलावा, टीवी में वेब ब्राउजर, Quick Remote, मोबाइल-टू-TV मिररिंग, Sound Mirroring, Apple AirPlay और Google Cast जैसे फीचर्स भी हैं।

कनेक्टिविटी की बात करें, तो टीवी में तीन HDMI पोर्ट, एक USB-A पोर्ट, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.3 और Ethernet LAN पोर्ट दिया गया है। HDMI eARC के जरिए सपोर्टेड साउंडबार या दूसरे ऑडियो डिवाइस कनेक्ट किए जा सकते हैं। वहीं Anynet+ (HDMI-CEC) फीचर से सपोर्टेड डिवाइस को एक ही रिमोट से कंट्रोल करने की सुविधा मिलती है। कंपनी टीवी के साथ एक साल की मैन्युफैक्चरिंग वारंटी और पैनल पर एक साल की अतिरिक्त वारंटी दी गई है। वहीं रिमोट के लिए 12 महीने की वारंटी मिलती है।

कुल मिलाकर देखें, तो Samsung का यह 43 इंच 4K TV इस कीमत पर उन लोगों के लिए एक विकल्प हो सकता है, जिन्हें 4K अपस्केलिंग, HDR10+, 30W साउंड और कई स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स वाला टीवी चाहिए। Samsung TV Plus के जरिए 150 से ज्यादा फ्री चैनल मिलने की सुविधा भी इसके काम आ सकती है। हालांकि इसका रिफ्रेश रेट 50Hz है और एनर्जी रेटिंग 1 स्टार है। इसलिए खरीदने से पहले इन बातों को ध्यान में रखें। बैंक ऑफर और कूपन से मिलने वाली अंतिम कीमत आपकी पात्रता पर निर्भर करेगी। ऑर्डर करने से पहले Amazon पर मौजूदा कीमत और ऑफर्स को एक बार जरूर चेक कर लें।