
91मोबाइल्स ने अक्टूबर की शुरुआत में ही अपनी रिपोर्ट में जानकारी दी थी कि सैमसंग का एक नया स्मार्टफोन गैलेक्सी ए08 ऑफलाइन मार्केट में रिटेल स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध हुआ है। वहीं अब कंपनी ने आज इस सस्ते स्मार्टफोन को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। Samsung Galaxy A08 4G ऑफिशियली अनाउंस कर दिया गया है जिसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।
Samsung Galaxy A08 4G प्राइस
सैमसंग गैलेक्सी ए08 4जी स्मार्टफोन इंडिया में सिंगल वेरिएंट में ही लाया गया है जिसमें 4GB RAM + 64GB Storage दी गई है। इस नए सैमसंग फोन की कीमत 18,499 रुपये है। फोन की सेल शुरू हो गई है जिसे Silver, Green और Dark blue कलर में कंपनी वेबसाइट सहित ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।
Samsung Galaxy A08 4G स्पेसिफिकेशन्स
सैमसंग गैलेक्सी ए08 4जी फोन स्मार्टफोन में 720 x 1600 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की एचडी+ स्क्रीन दी है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली इनफिनिटी ‘यू’ डिस्प्ले है जिसे PLS LCD पैनल पर बनाया गया है। इस फोन स्क्रीन पर 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया गया है और डिस्प्ले को स्क्रैच इत्यादि से बचाने के लिए कोर्निंग गोरिल्ला Glass 5 प्रोटेक्शन मौजूद है।
Samsung Galaxy A08 4G स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 आधारित One UI 8 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में Mediatek Helio G99+ चिपसेट दिया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.2गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए गैलेक्सी ए08 में Mali-G57 MC2 जीपीयू मौजूद है।
सैमसंग ने इस 20 हजार से कम के स्मार्टफोन को LPDDR5X RAM के साथ भारत में लॉन्च किया है। यह मोबाइल में मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाए रखने में मदद करती है। वहीं फोन में दिया गया RAM Plus फीचर इसकी 4जीबी फिजिकल रैम में 4जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर Galaxy A08 को 8GB RAM की ताकत (4जीबी+4जीबी) देता है। यूजर्स को इस सैमसंग मोबाइल में 6 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट मिलेगी।
फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी ए08 4जी स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Galaxy A08 स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
पावर बैकअप के लिए Samsung Galaxy A08 4G फोन में तगड़ी 6000mAh बैटरी दी गई है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 25W फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलती है। फोन को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए IP64 रेटिंग भी मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए इस सैमसंग स्मार्टफोन में 5GHz Wi-Fi और Bluetooth 5.3 सहित 3.5mm हेडफोन जैसे फीचर्स मौजूद हैं।












