
साउथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Samsung इन दिनों अपने कई नए स्मार्टफोन्स पर काम कर रही है। हाल ही में खबर सामने आई थी कि कंपनी जल्द ही गैलेक्सी एफ सीरीज के अंदर अपना पहला फोन पेश करने वाली है। वहीं, आज ही 91मोबाइल्स ने खबर दी कि A सीरीज के Samsung Galaxy A02 को गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है। अब Samsung Galaxy A52 को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट में Samsung Galaxy A52 के कैमरे की जानकारी मिली है। हालांकि, कंपनी की ओर से Galaxy A52 को लेकर कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। उम्मीद की जा रही है कि Samsung Galaxy A52 को इस साल के अंत या अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।
Galaxy Club की एक रिपोर्ट के अनसार सैमसंग गैलेक्सी ए52 में एक मैक्रो कैमरा होगा, लेकिन ज़ूम लेंस नहीं दिया जाएगा। वहीं, हैंडसेट में 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। जबकि, Samsung Galaxy A51 के 48-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर दिया गया था। अभी तक गैलेक्सी ए52 के वाइड-एंगल कैमरा और डेप्थ सेंसर के बारे में कोई जानकारी नहीं आई है।
रिपोर्ट की माने तो Samsung Galaxy A52 में 5G सपोर्ट होगा, लेकिन उम्मीद है कि यह फोन पिछले मॉडल की तरह ही एलटीई वेरिएंट में भी उपलब्ध होगा। Samsung Galaxy A52 को जनवरी में ट्रेडमार्क किया था। इस फोन के अलावा और भी कई फोन्स के नाम शामलि थे। इसे भी पढ़ें: 20MP सेल्फी कैमरे वाले Samsung Galaxy A31 फिर हुआ सस्ता, ये है नई कीमत
फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी ओ डिसप्ले सपोर्ट करता है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड है। सैमसंग ने अपने इस फोन को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया है जिसमें स्क्रीन पर टच करते ही यह फोन अनलॉक होता है। सैमसंग गैलेक्सी ए51 एंडरॉयड 10 आधारित वन यूआई 2.0 पर लॉन्च हुआ है जो आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ सैमसंग के ही एक्सनॉस 9611 चिपसेट पर रन करता है।
फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी ओ डिसप्ले सपोर्ट करता है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड है। सैमसंग ने अपने इस फोन को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया है जिसमें स्क्रीन पर टच करते ही यह फोन अनलॉक होता है। सैमसंग गैलेक्सी ए51 एंडरॉयड 10 आधारित वन यूआई 2.0 पर लॉन्च हुआ है जो आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ सैमसंग के ही एक्सनॉस 9611 चिपसेट पर रन करता है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy A51 और Galaxy A71 हुए और भी सस्ते, जानें अब कितना है इन पावरफुल फोन का प्राइस
Samsung Galaxy A51 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस किया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए सैमसंग गैलेक्सी ए51 में 4,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो 15वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।





















