
सैमसंग ब्लैक फ्राइडे सेल के दौरान धमाकेदार ऑफर लेकर आया है। सेल पर सैमसंग के फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है। Black Friday सेल के दौरान सैमसंग का फ्लैगशिप – Galaxy S22 Plus स्मार्टफोन और फ्लिप स्मार्टफोन Galaxy Z Flip 3 को मात्र 59,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। सैमसंग के ये दोनों स्मार्टफोन दमदार स्पेसिफिकेशन्स और शानदार डिजाइन के साथ आते हैं। Galaxy S22 Plus स्मार्टफोन के प्रमुख फीचर्स की बात करें तो सैमसंग के इस फोन में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ इस फोन में 50MP ट्रिपल रियर कैमरा और 10MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। वहीं बात करें Galaxy Z Flip 3 स्मार्टफोन की तो यह फोल्डोबल डिजाइन के साथ टॉप स्पेसिफिकेशन्स के साथ मार्केट में उतारा गया है। यहां हम आपको सैमसंग ब्लैक फ्राइडे सेल के दौरान Galaxy S22 Plus और Galaxy Z Flip 3 स्मार्टफोन पर मिल रहे ऑफर के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
सैमसंग Black Friday सेल
सैमसंग के Black Friday सेल के दौरान Galaxy S22 Plus और Galaxy Z Flip 3 स्मार्टफोन को मात्र 59,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। सैमसंग के इन दोनों स्मार्टफोन की एमआरपी 84,999 रुपये है। इसके साथ ही सैमसंग पुराना स्मार्टफोन अपग्रेड करने पर 10000 रुपये का डिस्काउंट दे रहा है।
सैमसंग की ओर से इन दोनों फोन पर सभी डिस्काउंट के बाद फोन को 59,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। सैमसंग का यह ऑफर सिर्फ ऑफलाइन स्टोर पर उपलब्ध है। इस ऑफर का फायदा सैमसंग के ऑफलाइन स्टोर से 28 दिसंबर तक उठाया जा सकता है। यह भी पढ़ें : BGMI Unban News: VLC मीडिया प्लेयर की तरह होगी BGMI की वापसी, जानें लेटेस्ट रिपोर्ट
Galaxy S22 Plus स्पेसिफिकेशन्स
Samsung Galaxy S22 Plus स्मार्टफोन में 6.6-इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया है। सैमसंग के इस फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट दिया है। इसके साथ ही फोन में 8GB की रैम और 128GB की स्टोरेज दिया गया है। कैमरा सपोर्ट की बात करें तो फोन में 50MP + 12MP + 10MP ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 10MP का कैमरा मिलता है। इस फोन में 4,500mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्ज का सपोर्ट मिलता है। यह भी पढ़ें : Samsung Mobile Phone हुए सस्ते! 8 सैमसंग स्मार्टफोंस पर मिल रही है छूट, लूट लो ऑफर
Galaxy Z Flip 3 स्पेसिफिकेशन्स
Samsung Galaxy Z Flip 3 स्मार्टफोन में 6.7-इंच का 2X AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसके साथ ही फोन में 1.9-इंच की Super AMOLED सेकेंडरी डिस्प्ले मिलती है। प्राइमरी डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz और सेकेंडरी डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है। सैमसंग के इस फ़ोन में Qualcomm Snapdragon 888 प्रोसेसर और Android 11 का सपोर्ट दिया है। सैमसंग के इस फोन में 8GB की रैम और 128GB स्टोरेज दिया गया है। फोन में 3,300mAh की बैटरी दी गई है। Samsung Galaxy Z Flip 3 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 12MP का प्राइमरी और 12MP का अल्ट्रा वाइड लेंस दिया गया है। Galaxy Flip 3 में 10MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।




















