
टेक कंपनी सैमसंग अपनी तकनीक और प्रोडक्ट्स के लिए विश्वभर में मशहूर है। सैमसंग के स्मार्टफोन्स की एक बड़ी खेप के साथ ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया ने सैमसंग कार्निवल की शुरूआत की है। यदि आप सैमसंग फैन हैं तो सैमसंग फोन की खरीदारी का यह सुनहरा मौका है। अमेजन ने सैमसंंग कार्निवल का आयोजन किया है जिसके जो 6 जून से लेकर 8 जून तक चलाया जाएगा। इस कार्निवल में सैमसंग के विभिन्न स्मार्टफोन्स के साथ अन्य प्रोडक्ट्स भी भारी छूट पर सेल के लिए लिस्ट किए गए हैं।
रियल डुअल कैमरे वाला नुबिया जेड17 मिनी लॉन्च, इसमें है 16 डिफरेंट फोटोग्राफी मोड्स
अमेज़न की इस रोमांचक सेल में सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो की कीमत में 4,000 रुपये की भारी छूट दी जा रही है जिसके बाद 29,990 रुपये वाले इस फोन को 25,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।

इस सेल में गैलेक्सी आॅन5 प्रो, आॅन7 प्रो और आॅन8 प्रो पर फ्लैट 750 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा गैलेक्सी जे5 प्राइम, जे7 प्राइम, जे2 प्रो, सी9 प्रो और गैलेक्सी ज़ेड2 को इस सेल में नो कोस्ट ईएमआई के तहत दिया जा रहा है।
सैमसंग कार्निवल के तहत अमेज़न इंडिया पर सैमसंग के स्मार्टफोन्स के साथ ही सैमसंग गियर एस3, टेलीविज़न, माइक्रोवेव, वाशिंग मशीन, एयर कंडिशनर व फ्रीज जैसे सैमसंग प्रोडक्ट्स पर भारी छूट के साथ ही आकर्षक आॅफर भी रखे गए हैं। आपको बता दें कि साइट पर हर खरीद के साथ गोआईबीबो के 5,000 रुपये के डिस्काउंट कूपन भी दिए जा रहे हैं।


















