Samsung Galaxy M40 जल्द भारत में होगा लॉन्च, कीमत कर देगी हैरान

Join Us icon

साउथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Samsung अपने नए स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने के लिए तैयार है। एक टीजर इमेज के सामने आने के बाद इस बात के कयास ओर लगाए जाने लगे हैं कि कंपनी अपने नए स्मार्टफोन को जल्द ही पेश कर सकती है। सामने आई इमेज में “#OMG Coming Soon” लिखा है।

सामने आई जानकारी के अनुसार कंपनी इस स्मार्टफोन एम सीरीज के अंदर पेश कर सकती है। एम सीरीज के पहले तीन स्मार्टफोन -गैलेक्सी ‘M10‘, ‘M20‘ और M30‘ एक्सीनोस प्रोसेसरों पर चलते हैं, लेकिन नए फोन में इससे ज्यादा जबरदस्त प्रोसेसर का इस्तेमाल किए जाने की उम्मीद है। सैमसंग ‘M40‘ स्मार्टफोन में ‘होल-इन-डिसप्ले’ जैसे अपने कुछ प्रमुख फीचर्स भी दे सकती है।

सैमसंग अगले महीने की शुरुआत में अपना नया फोन Samsung Galaxy M40 भारत में लॉन्च करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी कीमत 15,000-20,000 रुपए के आस-पास होगी। कंपनी का कहना है कि गैलेक्सी ‘M40’ क्वॉलकम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और ट्रिपल कैमरा सिस्टम से लैस इस सीरीज का सबसे पावरफुल फोन होगा। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy A70 रिव्यू: बड़ी स्क्रीन, बड़ी बैटरी और ट्रिपल कैमरा इस फोन को बनाते हैं बड़ा

हाल ही में Samsung Galaxy M40 को गीकबेंच पर SM-M405F मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया था। गीकबेंच की यह लिस्टिंग आज यानि 3 मई की है जिसमें फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स सामने आई है। लिस्टिंग में पता चला है कि Galaxy M40 को 6जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जाएगा। हालांकि इस बात को भी नहीं नकारा जा सकता है कि सैमसंग इस फोन के एक से ज्यादा वेरिएंट बाजार में उतारे। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy A7 और Galaxy A9 की कीमतें फिर हुई कम, 3,000 रुपये तक सस्ते मिल रहे हैं फोन

गीकबेंच पर Galaxy M40 को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 9 पाई पर बना दिखाया गया है जिसमें प्रोसेसिंग के लिए क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 6150 चिपसेट दिया जाएगा। आपको बता दें कि यह चिपसेट स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट का ही कोडनेम है। वहीं स्कोरिंग की बात करें तो गीकबेंच ने Galaxy M40 को सिंगल-कोर में 2350 स्कोर दिया है। इसी तरह मल्टी-कोर में इस फोन को 6410 स्कोर प्राप्त हुआ है।

फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अब तक सामने आए लीक्स के अनुसार सैमसंग के इस फोन में सुपर एमोलेड डिसप्ले देखने को मिल सकती है। एमोलेड क्वॉलिटी की डिसप्ले दिए जाने के चलते हो सकता है कि सैमसंग अपने इस फोन को इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस कर बाजार में उतरे। इस फोन में भी गैलेक्सी एम सीरीज़ के मौजूदा स्मार्टफोंस की तरह वॉटरड्रॉप नॉच देखने को मिल सकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here